जायद खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
जायद खान पिछले पांच साल से फिल्मों की दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं। उन्हें अंतिम बार एक छोटे बजट की ड्रामा फिल्म 'शराफत गई तेल लेने' में देखा गया था। वह कुछ बड़ी फिल्मों जैसे; मैं हूं ना, दस, ब्लू और तेज में कुछ बड़े कलाकारों जैसे; शाहरुख खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार और संजय दत्त के साथ नजर आए और अपने अभिनय से दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित भी किया। लेकिन, एक सोलो ब्लॉबस्टर की उनके करियर को अब भी दरकार है।