बोनी कपूर और अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर आज 57 साल के हो गए हैं। 17 अक्तूबर 1965 को मुंबई में जन्मे संजय कपूर ने साल 1995 में आई फिल्म 'प्रेम' से बॉलीवुड में अपना कदम रखा था। लेकिन संजय अपने दोनों भाइयों की तरह फिल्मी दुनिया में कुछ मुकाम हासिल नहीं कर पाए। उन्होंने कई फिल्मों में बेशक काम किया है लेकिन जल्द उनका फिल्मी करियर खत्म हो गया। आइए आपको आज उनके करियर की झलक दिखाते हैं।