फिल्म 'भूमि' के पिटने के बाद से संजय दत्त और डायरेक्टर उमंग कुमार के बीच कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। इस बात का सबूत है कि संजय दत्त ने उमंग की अगली फिल्म से पीछने हटने का फैसला कर लिया है..
विज्ञापन
2 of 5
Sanjay Dutt
आपको बता दें कि फिल्म 'मैरी कॉम' के डायरेक्टर उमंग कुमार संजय दत्त को लेकर एक बायोपिक फिल्म 'दा गुड महाराजा' बनाने जा रहे थे। जिसमें संजय को जाम साहिब दिग्विजयसिंह रंजीतसिंह का किरदार निभाना था। यहां तक कि उमंग ने फिल्म का पोस्टर भी रिलीज कर दिया है।
विज्ञापन
3 of 5
Sanjay Dutt
यहां तक कि फिल्म के लिए पहले सीन को भी तैयार कर लिया गया था। लेकिन रंजीतसिंह की असली बेटियों हर्षद कुमारी और हिमांशु कुमारी ने डायरेक्टर उमंग और फिल्म के को-प्रोड्यूसर संदीप सिंह को फिल्म पर रोक लगाने का नोटिस भेजा है।
4 of 5
Sanjay Dutt
बता दें कि अगले माह संजय दत्त फिल्म के लिए शूटिंग शुरू करने वाले थें। लेकिन संजय के फिल्म छोड़ने के बाद दुर्भाग्यवश उमंग को फिल्म के लिए अगला एक्टर चुनना पड़ेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय फिल्म में स्क्रिप्ट को लेकर कुछ जगह पर सहमत नहीं हैं।