फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त से लेकर आलिया भट्ट तक ये सितारे हुए स्पॉट, तस्वीरों में देखिए कौन कर रहा क्या

Sat, 14 Sep 2019 02:51 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Alia Bhatt, Sanjay Dutt and Sara - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मायानगरी में अक्सर सितारे कुछ ना कुछ करते हुए स्पॉट हो जाते हैं। कोई मुंबई एयरपोर्ट पर आता-जाता दिखाई दे जाता है तो कोई सितारा किसी इवेंट में। अमर उजाला के कैमरे में आलिया भट्ट से लेकर कार्तिक आर्यन तक  कैद हुए। तस्वीरों में देखिए कौन सी फिल्मी हस्ती क्या करते हुए स्पॉट हुई। 
विज्ञापन

2 of 11
Shilpa Shetty and Zareen Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मुंबई एयरपोर्ट पर हाल ही में कई सितारे एक साथ स्पॉट हुए। शिल्पा शेट्टी देर रात एयरपोर्ट पर दिखाई दीं। तस्वीरों में शिल्पा कूल लुक में नजर आईं। शिल्पा के अलावा जरीन खान भी नजर आईं। जरीन सफेद रंग के टॉप के साथ डेनिम जींस पहने हुई थीं। 
विज्ञापन

3 of 11
Arjun Kapoor and Malaika Arora - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इन सितारों के अलावा लव बर्ड अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। हालांकि दोनों सितारे अलग-अलग नजर आए। 

4 of 11
Anushka, Aditi and Sunil Grover - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
दिल्ली में हाल ही में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद अनुष्का शर्मा मुंबई वापस लौट आई हैं। तस्वीरों में अनुष्का कैजुअल लुक में स्पॉट हुईं तो वहीं अदिति राव हैदरी हल्के गुलाबी रंग के सूट में दिखीं। इन दोनों अभिनेत्रियों के अलावा सुनील ग्रोवर भी स्पॉट हुए।
विज्ञापन

5 of 11
Karan Deol and Sahher Bambba - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सनी देओल के बेटे करण देओल की फिल्म 'पल पल दिल के पास' 20 सितंबर को रिलीज हो रही है। ऐसे में करण और उनके साथ फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहीं सहर भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों ने कैमरा देखकर पोज भी दिए। 
विज्ञापन

6 of 11
Aditi Rao Hydari - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मुंबई एयरपोर्ट के अलावा कई सितारे इवेंट में नजर आए। अब जरा यह तस्वीर देखिए। अदिति दिल्ली के खान मार्केट में लिनेन क्लब स्टोर के लॉन्च में पहुंची थीं। तस्वीरों में अदिति राव हैदरी पीले रंग की साड़ी पहने हुई हैं जो उन पर बहुत जंच रही है। 
विज्ञापन

7 of 11
Aditya Roy Kapoor and Alia Bhatt - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
आदित्य रॉय कपूर मुंबई के खार में स्थित विशेष ऑफिस के बाहर स्पॉट हुए तो वहीं आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली के जुहू में स्थित ऑफिस के बाहर नजर आईं। आलिया ने नारंगी रंग का सूट पहना हुआ था जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। 

8 of 11
Sara, Kartik and Genelia - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मशहूर अभिनेत्री जेनेलिया जिम के बाहर स्पॉट हुईं। तस्वीरों में जेनेलिया खुश नजर आ रही हैं। वहीं सारा अली खान और कार्तिक आर्यन अंधेरी में स्थित डांस क्लास के बाहर स्पॉट हुए। 

9 of 11
The Family Man web series promotion - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मनोज बाजपेयी हाल ही में दिल्ली में स्पॉट हुए। मनोज बाजपेयी जल्द ही द फैमिली मैन वेबसीरीज में नजर आएंगे। यह वेबसीरीज अमेजन प्राइम पर आएगी। इसी वेबसीरीज के प्रमोशन के लिए मनोज बाजपेयी बाकी स्टारकास्ट के साथ दिल्ली में नजर आए। 

10 of 11
Raveena and Amrita - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
रवीना टंडन और अमृता राव मुंबई में आयोजित बीच क्लीन अप इवेंट में गए थे। इस इवेंट के दौरान की तस्वीरों में रवीना और अमृता के अलावा कई और लोग नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

11 of 11
Sanjay Dutt and Sonali - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
संजय दत्त मुंबई के जुहू में स्थित सनी सुपर साउंड स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुए। तस्वीरों में संजय दत्त काले रंग की टी-शर्ट के साथ डेनिम जींस में दिखे। वहीं सोनाली बेंद्रे जुहू के किचन गॉर्डन रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं। 

यह भी पढ़ें:- व्हीलचेयर पर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए इरफान खान, प्रशंसकों को परेशान कर सकती हैं तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें