sharmila tagore
- फोटो : file photo
शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) के नाम की भी अफवाह फैली थी। कहा जा रहा था कि वह कांग्रेस पार्टी की तरफ से गुरुग्राम से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि पार्टी या फिर एक्ट्रेस की तरफ से इस बात का कोई भी आधिकारिक एलान नहीं किया गया था। उस वक्त ऐसी खबरें आई थीं कि राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए है, इस कारण कांग्रेस के पास इस क्षेत्र में कद्दावर नेता का अकाल सा पड़ गया है। गत चुनाव में कांग्रेस को तीसरे नंबर रहते हुए करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस कारण कांग्रेस की ओर से इस बार मोहम्मद मंसूर अली खान पटौदी की पत्नी एवं सिने तारिका शर्मिला टैगोर को चुनावी दंगल में उतारने की चर्चा हुई थी। यह खबर झूठी साबित हुई।