संजय दत्त, अधीरा फिल्म केजीएफ 2
- फोटो : यूट्यूब
केजीएफ की पूरी टीम ने रखा ख्याल
हम सभी जानते हैं कि संजय दत्त ने अपने जीवन में हर तरह के उतार-चढ़ाव देखे हैं, इन्हीं में से एक उनका कैंसर से पीड़ित होना था। साल 2020 में संजय जब इस फिल्म के एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे, तब उन्हें लंग कैंसर का पता चला। उन्होंने उस समय को याद करते हुए कहा कि फिल्म की पूरी टीम ने उनका हम मुमकिन ध्यान रखा। संजय दत्त ने बताया कि उन्होंने मेरे लिए वह सब किया, जो वे कर सकते थे। यहां तक कि उन्होंने सीन को ग्रीन स्क्रीन पर शूट करने के लिए भी कहा था, लेकिन एक अभिनेता के तौर पर मेरे लिए जरूरी था कि फिल्म को ढंग से शूट किया जाए। हम सबने क्लाइमैक्स को बेहद शानदार तरीके से शूट करने की योजना बनाई थी और मैं उसे वैसे ही करना चाहता था। यह बेहद मुश्किल भरा क्लाइमैक्स था, जिसमें मिट्टी, आग और भरपूर एक्शन था। मैं इसे उन सबकी मदद के बिना कभी शूट नहीं कर पाता।"