फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Dutt: साउथ बनाम बॉलीवुड पर संजय दत्त ने की खुलकर बात, बोले- सिनेमा को अलग करना सही नहीं

Tue, 07 Mar 2023 05:22 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त के उन चंद अभिनेताओं में से हैं, जिन्होंने हिंदी पट्टी के साथ दक्षिण भारत में भी अपने अभिनय से खास पहचान बना ली है। उन्होंने केजीएफ: चैप्टर 2 के साथ कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी। फिल्म में उनके काम को दर्शकों को ने खूब पसंद किया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान संजय ने बॉलीवुड बनाम साउथ डिबेट पर खुलकर बात की। 
Khesari Lal Yadav: खेसारी की बेटी ने बोला कुछ ऐसा कि उन्हें इनकम टैक्स के छापे का डर सताने लगा, ऐसे संभाली बात
विज्ञापन

2 of 5
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
बातचीत में जब इस विषय पर उनसे टिप्पणी करने के लिए कहा तब उन्होंने कहा कि सिनेमा को अलग करना सही नहीं है। अपनी प्रतिक्रिया में एक्टर ने जोर देकर कहा, "मैं इसे दक्षिण और बॉलीवुड और उत्तर या पूर्व के रूप में नहीं देखता। इस देश में बनी हर फिल्म एक सिनेमा का हिस्सा है, जो भारतीय सिनेमा है। ऐसा ही होना चाहिए। हम सब इस एक देश का हिस्सा हैं, यह एक टीम है। सिनेमा को अलग-अलग करना ठीक नहीं है। यह पूरी इंडस्ट्री एक बड़ा परिवार है, जो भारतीय सिनेमा के लिए अच्छी बात है। हम भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व करते हैं और सब कुछ इसका हिस्सा है। मैं दक्षिण, पूर्व, उत्तर और पश्चिम में विश्वास नहीं करता। यह सब एक परिवार है।
Filmy Wrap: PAK अभिनेता कवि खान का निधन और NTR 30 में जान्हवी की एंट्री, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन

3 of 5
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
उसी बातचीत में, संजय ने सिनेमा के विकसित होने के बारे में भी बात की और कहा, “एक समय हुआ करता था जब हमारे पास एक पेपर होता था और हम एक फिल्म साइन करते थे। बहुत सारी असुरक्षाएं और वित्तीय जोखिम थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब एक प्रॉपर चैनल बन चुका है और हर चीज डॉक्यूमेंटेड है। पहले हमें कैमरा के सामने जाने से पहले स्क्रिप्ट मिला करती थी, लेकिन अब पूरी स्क्रिप्ट तैयार मिलती है और आपके पास रोल को निभाने के लिए प्रैक्टिस सेशन भी होते हैं।''
Monday Flashback: जब होली पर जया बच्चन ने रेखा को लगाया था रंग, कहा था-आपके चेहरे पर खिल उठा है गुलाल

4 of 5
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, “हम जिस तरह से फिल्मों में तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं, उससे भी मैं बहुत खुश हूं। हमें तकनीक को कभी भी कम नहीं समझना चाहिए क्योंकि यही भविष्य है। मैं पठान और आरआरआर जैसी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखकर बहुत खुश हूं। ये शानदार फिल्में हैं और इस तरह की फिल्में चलनी चाहिए। हर कलाकार के लिए बेहतरीन भूमिकाएं लिखी जा रही हैं और ऐसे हर प्रतिभावान व्यक्ति के लिए कई मौके मौजूद हैं।
Salman Khan: 'किसी का भाई किसी की जान' में को-डायरेक्शन का क्रेडिट ले रहे सलमान? जानिए सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में यह जानकारी सामने आई है कि वह जल्द ही हेरा फेरी के अगले भाग हिस्सा होंगे। फिल्म में वह रवि किशन के भाई के रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी एक बार फिर लोगों को हंसाते दिखने वाले हैं।
Ranbir Kapoor: धूम 4 और रामायण का हिस्सा होंगे रणबीर कपूर? एक्टर ने बताई सच्चाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें