फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त बोले, 'मेरा अपना कुछ नहीं हो रहा, दूसरों के झगड़े क्या खत्म कराऊं'

Wed, 01 Jun 2016 03:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रितिक रोशन और कंगना के बीच चल रहा विवाद बेहद बुरा रुप ले चुका है। हर कोई चाहता है कि ये मामला खत्म हो जाए, ऐसे में रितिक के करीबी दोस्त संजय दत्त से सबको उम्मीदें हैं कि वो मामला को खत्म कराने को कुछ करेंगे, लेकिन उन्होंने इस मामले पर ऐसा जवाब दिया कि सब चुप रह गए।
विज्ञापन

'मेरा अपना कुछ नहीं हो रहा, दूसरों के झगड़े क्या खत्म कराऊं'

2 of 6
कंगना और रितिक को बीच फर्जी-ईमेल आईडी को लेकर चल रहा विवाद अब किसी से छुपा नहीं है। दोनों एक दूसरे पर आरोपों की खूब बारिश कर रहे हैं। रितिक और संजय दत्त के बीच अच्छी दोस्ती है। इससे लग रहा था कि वो रितिक की तरफदारी करेंगे या फिर कम से कम इस मामले को खत्म कराने के लिए अपनी तरफ से कोई पहले करेंगे।
विज्ञापन

'मेरा अपना कुछ नहीं हो रहा, दूसरों के झगड़े क्या खत्म कराऊं'

3 of 6
संजय दत्त पत्नी मान्यता दत्त के साथ एयरपोर्ट पर थे, उनसे जब ये सवाल किया गया कि क्या वो कंगना और रितिक के झगड़े को खत्म कराने के लिए कोई पहल करेंगे?

'मेरा अपना कुछ नहीं हो रहा, दूसरों के झगड़े क्या खत्म कराऊं'

4 of 6
संजय दत्त ने कहा कि उनका अपना ही पेचअप नहीं हो पा रहा है, तो वो किसी और का पेचअप क्या कराएंगे। संजय दत्त ने हालांकि यो सब बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में कहा। उनके इस बयान से ये साफ हो गया कि ना तो वो रितिक का पक्ष लेंगे और ना ही इस मामले में कोई दखल देंगे।
विज्ञापन

'मेरा अपना कुछ नहीं हो रहा, दूसरों के झगड़े क्या खत्म कराऊं'

5 of 6
रितिक और कंगना के बीच चल रहा विवाद हाल ही में अध्यन सुमन के खुलासे के बाद बेहद सुर्खियों में है। कंगना के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड अध्ययन ने उन पर खून पिलाने और काला जादू करने तक कि बात कही। जिसके बाद कंगना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मेरा अपना कुछ नहीं हो रहा, दूसरों के झगड़े क्या खत्म कराऊं'

6 of 6
कंगना ने कहा है कि उन्हें वेश्या और डायन कहे जाने से उन्हें बुरा नहीं लगता है। उन्होंने कहा कि किसी लड़की का सफल होना और खुलकर अपनी बात कहना किसी को बर्दाश्त ही नहीं होता है। रितिक-कंगना के इस मामले में कुछ सितारे खुलकर सामने आ गए हैं जबकि ज्यादातर सितारे चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें