फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सड़क' में महारानी का किरदार महेश भट्ट को संजय ने सुझाया था, 27 साल बाद खुला राज

Thu, 20 Sep 2018 09:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सदाशिव अमरापुरकर
फिल्मेकर महेश भट्ट ने बृहस्पतिवार को अपना जन्मदिन मनाया। अपनी बर्थडे पार्टी में उन्होंने अपनी दोनों बेटियों आलिया भट्ट, पूजा भट्ट के अलावा संजय दत्त और आदित्य राय कपूर को भी आमंत्रित किया। बताते चलें कि महेश भट्ट की फिल्म 'सड़क' के सीक्वल में ये सभी कलाकार अहम किरदारों में हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Mahesh Bhatt
उल्लेखनीय है कि महेश भट्ट 19 साल बाद निर्देशन की दुनिया में वापस लौट रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार 1999 में ये है 'मुंबई मेरी जान' में निर्देशन दिया था। इसमें सैफ अली खान और ट्विंकल खन्ना लीड किरदारों में थे। 1991 में आई 'सड़क' ब्लॉक बस्टर फिल्म थी। इसकी कहानी, पटकथाए संवाद, किरदारों के साथ-साथ फिल्म का संगीत भी सुपर-डुपर हिट रहा था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
sadak movie
तुम्हें अपना बनाने की कसम खाई है... हम तेरे बिन कहीं रह नहीं पाते... मोहब्बत बढ़ी जाएगी... सारे गाने आज भी खूब सुने जाते हैं। 'सड़क' में सबसे दिलचस्प किरदार महारानी का का था। इस किरदार ने बॉलीवुड में एक नई गाथा लिखी थी। इस किरदार को देखते ही दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाते थे। ये महारानी फिल्म में विलेन थी। वह एक क्रूर हिजड़े (किन्नर) की भूमिका थी। जिसे सदाशिव अमरापुरकर ने बड़ी बाखूबी से निभाया था। 

 

4 of 5
sadak movie
दिवंगत अमरापुरकर का यह किरदार उनके यादगार किरदारों में पहले नंबर पर रहा। इस किरदार को निभाने लिए उनको फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक अवार्ड से नवाजा गया था। ये पहली बार था जब किसी नकारात्मक केटेगरी को फिल्म फेयर में शामिल किया गया था। पर महारानी का किरदार महेश भट्ट ने रचा कैसे था, इसका खुलाया खुद भट्ट ने किया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sadak movie
महेश भट्ट ने बताया कि जब मैं 'सड़क' की कहानी पर काम कर रहा था तब एक दिन संजय दत्त ने मुझे बताया कि जब वे ड्रग के शिकार थे तब अक्सर स्लम क्षेत्र में जाया करते थे। वहां वे अक्सर एक किन्नर को देखा करते थे जो महिलाओं के लिबास में सबके बीच अपना प्रभुत्व जमाता था और सब लोग उससे डरते थे। बस, यहीं से भट्ट को आइडिया आ गया और उन्होंने 'सड़क' में विलेन को किन्नर का रूप देते हुए महारानी का किरदार गढ़ डाला। वाकई, संजय दत्त का ये सुझाव सड़क को बॉक्स ऑफिस पर हिट करने में कामयाब साबित हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें