फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त की अगली फिल्म 'तोरबाज' की शूटिंग शुरू, फोटो वायरल

Sun, 17 Dec 2017 03:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 4
जल्द ही बॉलीवुड के संजू बाबा अपनी अगली फिल्म तोरबाज से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। खबरों की मानें तो इस संजय दत्त ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी है। फिल्म की शूटिंग के लिए संजू बाबा किर्गिज़स्तान पहुंच चुके हैं।

पढ़ें-सिद्धार्थ रॉय कपूर की अगली थ्रिलर फिल्म होगी सोमालियन डाकुओं पर आधारित
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
sanjay dutt
इस बात की जानकारी खुद ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने सोशल मीडिया पर अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। तरन ने पोस्ट शेयर करते हुए संजय की दो तस्वीरें भी लोगों के साथ शेयर की हैं। संजय की इस फोटो में उनके साथ फिल्म प्रोड्यूसर राहुल मित्रा भी दिखाई दे रहे हैं।

Actor Sanjay Dutt and producer Rahul Mittra on the sets of #Torbaaz... Filming begins tomorrow in Bishkek, the capital of Kyrgyzstan... Girish Malik directs the film. pic.twitter.com/K9ABRLFhJX— taran adarsh (@taran_adarsh) December 16, 2017

 
विज्ञापन

3 of 4
sanjay dutt
खास बात ये है कि संजय दत्त की कमबैक फिल्म भूमि की शूटिंग के दौरान ही राहुल मित्रा ने संजय से मुलाकात करके इस प्रोजेक्ट को फाइनल कर लिया था। इस फिल्म में उनके साथ नरगिस फाखरी अहम रोल में नजर आएंगी। यह पहला मौका है जब नरगिस और संजय एक साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे।
विज्ञापन

4 of 4
संजय दत्त
हाल ही में संजय दत्त ने डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया की नई फिल्म साहब बीबी और गैंग्स्टर 3 की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में संजय दत्त ने गैंग्स्टर का किरदार निभाया है। फिलहाल संजय के पास अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस की एक फिल्म भी है, जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर अहम रोल में दिखाई देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें