डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की जिंदगी को सिल्वर स्क्रीन पर उतारा। फिल्म 'संजू' में बाबा की लाइफ के कुछ पन्नों को दिखाया गया तो कुछ को छिपा लिया गया। इसमें संजय दत्त की दो पत्नियों का जिक्र नहीं किया गया । ना ही उनकी किसी गर्लफ्रेंड के बारे में बात हुई। संजय उस समय सबसे ज्यादा चर्चा में रहे जब माधुरी दीक्षित के साथ उनके अफेयर की खबरें आईं ।
विज्ञापन
2 of 7
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित
90 के दशक में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित का अफेयर परवान चढ़ा था जिसे 'संजू' में नहीं दिखाया गया । माधुरी और संजय दत्त की लव स्टोरी से जुड़े कई किस्से तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं । आज एक और किस्सा लेकर आए हैं जिसमें संजय दत्त की साली एना शर्मा ने माधुरी को लेकर कई बातें बताई थीं ।
विज्ञापन
3 of 7
पहली पत्नी रिचा शर्मा और संजय दत्त
संजय ने 1987 में रिचा शर्मा से शादी की थी। एना, रिचा की बहन हैं । रिचा ने संजय के लिए अपना फिल्मी करियर छोड़ दिया था । लेकिन दोनों की लव स्टोरी में उस वक्त ब्रेक लग गया जब रिचा को कैंसर हुआ। रिचा अपना इलाज कराने 3 साल के लिए यूएस चली गईं । जब वो भारत लौटीं तो उन्हें माधुरी और संजय के अफेयर के बारे में पता चला।
4 of 7
sanjay dutt
रिचा ये बात जानकर पूरी तरह से टूट गई थीं । उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं चाहती हूं कि संजय मेरी जिंदगी में वापस आ जाएं । हम दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं । मैंने संजय से पूछा था कि क्या वो मुझसे डिवॉर्स चाहते हैं तो उसने कहा था नहीं । मैं भी डिवॉर्स नहीं लेना चाहती । बस मैं उन्हें अपनी जिंदगी में वापस पाना चाहती हूं । कुछ भी हुआ हो मैं उससे बहुत प्यार करती हूं । मैं हमेशा उनके साथ खड़ी रहूंगी ।'
विज्ञापन
5 of 7
sanjay dutt
वहीं एक इंटरव्यू में संजय दत्त की साली एना ने अपनी बहन की शादी टूटने के पीछे माधुरी को जिम्मेदार बताया था । उन्होंने कहा था, 'माधुरी में बिल्कुल इंसानियत नहीं है । माधुरी को कोई और भी मिल सकता था। उन्होंने एक ऐसे लड़के को चुना जो पहले से शादीशुदा है ।'
विज्ञापन
6 of 7
sanjay dutt
'मुझे पता है दोनों अच्छे दोस्त हैं । माधुरी, उनकी बहन और भाई हमारे घर भी आ चुके हैं । हमने संजय को कभी किसी बात के लिए नहीं रोका । लेकिन अब जो कुछ हो रहा है वो गलत है।' माधुरी को लेकर एक इंटरव्यू में संजय ने भी अपने दिल की बात जाहिर की थी।
संजय कहते हैं, 'हमारे बीच शुरू से ही कुछ था । मुझे नहीं पता कि क्या.. वो बहुत फ्रेंडली थी । मैं जब उससे मिला था तो वो माधुरी नहीं थी, एक बड़ी स्टार थी । मैं चाहता था कि उसके साथ मेरा कोई सीन हो । लेकिन तब नहीं हो पाया था ।'