संजय दत्त की जिंदगी में एक समय ऐसा था जब वो ड्रग्स के आदी हो गए थे । एक पल भी वो बिना ड्रग्स के नहीं रह पाते थे । ड्रग्स छोड़ने के लिए उन्हें एक लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी । वर्ल्ड ड्रग डे के मौके पर उन्होंने टि्वटर पर एक वीडियो शेयर करके लोगों को इसके प्रति जागरूक किया है । उन्होंने लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह दी है। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है ।
विज्ञापन
2 of 6
Sanjay Dutt
- फोटो : twitter
इस वीडियो को शेयर करते हुए संजय दत्त ने कहा कि आप उन लोगों से दूर रहें जो किसी भी प्रकार का नशा करने के लिए आपको उकसाते हैं । इस वीडियो के साथ संजय दत्त ने लिखा,’मैं खुद ड्रग्स से पीड़ित रहा हूं । मैं आपको इस पागलपन के प्रति आगाह कर रहा हूं । आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के साथ Drug Free India अभियान को प्रारंभ करना मेरे लिए एक अच्छा अनुभव है । आज वर्ल्ड ड्रग्स डे पर अपने अभियान को आगे बढ़ाते हैं ।’
विज्ञापन
3 of 6
sanjay dutt
वीडियो में संजू बाबा कह रहे हैं, 'मेरे पैरेंट्स ने मुझसे जो कहा मैंने हमेशा उसका उल्टा किया । मैंने कभी अपने टीचर्स की बात नहीं सुनी । मैंने कभी अपने दिल की भी नहीं सुनी । मैंने जिंदगी में कई अच्छी और बुरी चीजें अनुभव की हैं। मैं आपको भी यही कहूंगा कि आप भी किसी की मत सुनो ।'
4 of 6
sanjay dutt
- फोटो : Twitter
वो आगे कहते हैं, 'अगर आपके दोस्त कहें कि इससे तुमको कोई नुकसान नहीं होगा तो उसकी कभी मत सुनना । जब आपका दोस्त कहे कि हर कोई ड्रग्स लेता है तुम्हें भी लेनी चाहिए तो उसकी कभी मत सुनना । किसी दोस्त की ना सुनना, सबसे अच्छा ड्रग्स है । मुझे सच्चाई पता है और इसीलिए आपको भी बता रहा हूं । आज आप शपथ लीजिए कि कभी ड्रग्स नहीं लेंगे । इसके अलावा दूसरों को भी ऐसा करने से रोकिए ।'
विज्ञापन
5 of 6
sanjay dutt and priya dutt
बता दें कि संजय दत्त ने किस तरह ड्रग्स से छुटकारा पाने के लिए जंग लड़ी, ये उनकी बायोपिक 'संजू' में दिखाया गया था । इस फिल्म में रणबीर कपूर ने लीड रोल प्ले किया था । संजय दत्त ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि कॉलेज के समय से ही उन्होंने ड्रग्स लेना शुरू कर दिया था । संजय कहते हैं, 'मुझे इससे बाहर निकलने में करीब 10 साल लगे ।'
'मैं भाग्यशाली था जो इससे बचकर निकल आया । इससे छुटकारा पाने के लिए रिहैब सेंटर एक अच्छी जगह है । जब मैं वहां पहुंचा तो उन्होंने मेरा पासपोर्ट ले लिया था । वो मुझे बहुत समझाते थे लेकिन मैं उन सब से दूर भागता था । मैंने अपने काउंसलर से कहा था कि एक आदमी मेरे सपने में आया और वो मुझसे कह रहा था कि घर चले जाओ । उसने मुझसे कहा, संजय... ये बहुत अच्छी बात है । उस आदमी ने मुझसे भी कहा कि तुम 2 साल तक यहीं रहोगे ।'