फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन में मेट्रो में सफर करती हुई दिखीं अनुष्का शर्मा, यूजर ने कहा- 'वाह भाभीजी'

Fri, 28 Jun 2019 08:09 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anushka sharma - फोटो : social media
फिल्म जीरो के फ्लॉप होने के बाद अनुष्का शर्मा ने अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं की है। वो इन दिनों लंदन में हैं जहां वर्ल्ड कप को एन्जॉय कर रही हैं। पिछले दिनों विराट कोहली के साथ वो लंदन की सड़कों पर स्पॉट हुई थीं। अब अनुष्का शर्मा मेट्रो में सफर करती हुई देखी गईं।
विज्ञापन

2 of 5
anushka sharma - फोटो : amar ujala
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है जिसमें वो मुस्कुराती हुई दिख रही हैं। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर को देख अनुष्का के फैंस भी बेहद खुश हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब अनुष्का ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा किया है इससे पहले भी उन्हें कई बार स्पॉट किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
anushka sharma - फोटो : social media
अनुष्का की येे तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा- 'Wow, भाभी जी।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'आपकी स्माइल।' एक यूजर ने कमेंट किया- 'खुश रहने वालीं लड़कियां सबसे प्यारी हैं। आपकी तरह।'

4 of 5
anushka sharma - फोटो : file photo
बीते दिनों अनुष्का ने बताया था कि आखिर क्यों उन्होंने कई अच्छी फिल्मों से अपने हाथ खींच लिए। अनुष्का ने कहा था, 'अच्छे रोल के लिए आपको बैठकर सोचने और फिर फैसला लेने की जरूरत होती है। मुझे लगता है कि मैं अब उस मुकाम पर पहुंच चुकी हूं, जहां सिर्फ खानापूर्ति के लिए फिल्में साइन नहीं कर सकती।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shahrukh Khan, Anushka Sharma - फोटो : social media
अनुष्का कई फिल्मों से बतौर प्रोड्यूसर जुड़ी हुई हैं। अनुष्का ने कहा था, 'हम डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए कुछ शो बना रहे हैं। एक फिल्म पर भी काम चल रहा है। इन चीजों को भी मेरे समय की जरूरत है। मेरे लिए यह एकदम अलग है। कई बार लोगाें को उस काम के बारे में पता नहीं चलता होगा जो मैं पर्दे के पीछे करती हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें