फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: शाहरुख, अक्षय के बाद अब संजय दत्त ने भी की लोगों से अपील, हाथ जोड़कर कहा- 'सरकार की बात मानें'

Mon, 30 Mar 2020 05:05 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस के चलते इन दिनों पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। जिसके चलते पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकल सकता है और किसी को यदि निकलना भी है तो बेहद जरूरी काम के लिए। ऐसे में सबसे बड़ी भूमिका इस समय बॉलीवुड सितारे निभा रहे हैं। कई लोग सरकार के इस आदेश को अनसुना कर रहे हैं। लेकिन फिल्मी सितारे लगातार इन्हें घर पर रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस लिस्ट में अब अभिनेता संजय दत्त का भी नाम जुड़ गया है।
विज्ञापन

2 of 5
Sanjay Dutt - फोटो : instagram
शाहरुख, अक्षय और कार्तिक आर्यन के बाद अब इस फैहरिस्त में अभिनेता संजय दत्त का नाम भी जुड़ गया है। वैसे तो सभी सितारे इस समय में लगातार लोगों से घर पर ही रहने की अपील कर रहे हैं। साथ ही साथ खुद भी अपने घर पर ही रह रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भी घर पर ही रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ऐसे में अब अभिनेता संजय दत्त ने भी हाथ जोड़कर लोगों से घर पर रहने की और गवर्नमेंट के इंस्ट्रक्शंस फॉलो करने की अपील की है।
विज्ञापन

3 of 5
Sanjay Dutt - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अभिनेता संजय दत्त ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के जरिए ही संजय लोगों से घर पर ही रहने की अपील कर रहे हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए संजय ने कैप्शन में लिखा है, 'घर पर ही रहकर अपना थोड़ा सा योगदान देते हैं। क्योंकि यही एक रास्ता है कोरोना को फैलने से बचाने का।' तो वहीं वीडियो में संजय हाथ जोड़कर लोगों से कहते हैं, 'नमस्कार! हमारा देश एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है। बहुत ही मुश्किल दौर से इसलिए हम सबको एक साथ मिलकर इसका सामना करना पड़ेगा और इस कोरोना वायरस को हमेशा के लिए हटाना पड़ेगा।'
 

4 of 5
फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में लखनऊ आए संजयदत्त - फोटो : amar ujala
आगे संजय कहते हैं, 'इसलिए मेरी हाथ जोड़कर विनती है आप सबसे कि गवर्नमेंट के इंस्ट्रक्शन्स को फॉलो कीजिए और घर से बाहर नहीं निकलिए। घर से बाहर तब निकलिए जब बहुत बहुत जरूरी हो। अपने घर पर रहिए अपनी फैमिली के साथ अच्छा वक्त बिताइए। और प्लीज एक बार और गवर्नमेंट जो कहती है उसे मानिए और उसका पालन कीजिए और सुरक्षित रहिए। और ये कोरोना वायरस को हमें हटाना ही होगा। जय हिंद।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
twinkle khanna and akshay kumar - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि संजय से पहले शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन भी लोगों से इस तरह की अपील कर चुके हैं। तो वहीं अभिनेता अक्षय कुमार तो लोगों के ऊपर अपना गुस्सा भी जाहिर कर चुके हैं। बता दें कि सभी सितारे इस समय पीएम रिलीज फंड में थोड़ा-थोड़ा अपना समर्थन दे रहे हैं जिससे कि कोरोना से लड़ा जा सके। साथ ही ऐसे लोगों की मदद की जा सके जो इस समय में असहाय हो गए हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले अभिनेता अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपये की दान राशि दी है। तो वहीं अभिनेता कार्तिक आर्यन ने एक करोड़ रुपये का समर्थन दिया। वहीं विराट-अनुष्का, मनीष पॉल, रुबीना दिलाइक जैसे सितारों ने भी अपनी अपनी तरफ से मदद की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें