फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव लड़ने पर पहली बार बोले संजय दत्त, कहा- मैं अपने देश के साथ खड़ा हूं

Tue, 26 Mar 2019 03:58 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म अभिनेता संजय दत्त - फोटो : amarujala
लोकसभा चुनाव की तारीखों की ऐलान के बाद कई फिल्म एक्टर्स के चुनाव लड़ने की खबर सामने आ चुकी है। हाल ही में खबर आई थी संजय दत्त भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कहा जा रहा था कि संजय इलाहाबाद से चुनाव लड़ेंगे। अब संजय दत्त ने इसे लेकर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
sanjay dutt - फोटो : instagram
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने सोमवार को यह जानकारी दी। किशोर ने बताया कि प्रिया दत्त खुद यह प्रस्ताव लेकर संजय दत्त के पास पहुंची थीं। लेकिन, उन्होंने ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
sanjay dutt
खुद संजय दत्त ने चुनाव लड़ने से साफ इंकार किया है। संजय ने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, 'लोकसभा चुनावों में मेरे खड़े होने की खबरें झूठी हैं। मैं अपने देश के साथ खड़ा हूं और अपनी बहन प्रिया दत्त को सपोर्ट कर रहा हूं।'

4 of 5
संजय और प्रिया दत्त
संजय ने अपनी बहन प्रिया दत्त का सपोर्ट करते हुए लोगों से अपील की कि वे चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और वोट डालने जाएं। उन्होंने कहा, 'मैं सभी से निवेदन करता हूं कि वे ज्यादा से ज्यादा तादात में वोट डालने जाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि इलाहाबाद के अलावा संजय दत्त के गाजियाबाद से भी चुनाव लड़ने की खबर थी। कहा जा रहा था कि वो कुमार विश्वास के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें