फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब संजय दत्त ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने से कर दिया था इनकार, बताई थी ये वजह

Thu, 25 Feb 2021 08:57 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त-अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ऐसे स्टार हैं, जिनके साथ हर कोई काम करने की ख्वाइश रखता है। हालांकि, बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं था। एक समय था जब संजय दत्त ने अमिताभ के साथ काम करने का ऑफर ठुकरा दिया था। दरअसल, साल 1992 में आई फिल्म खुदा गवाह एक ऐसी ही फिल्म है, जिसे संजू बाबा ने इसलिए ठुकरा दिया था क्योंकि उसमें बिग बी एक गेस्ट रोल में नजर आने वाले थे। 
विज्ञापन

2 of 5
संजय दत्त - फोटो : twitter
एक रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म की बात करें तो लीड एक्टर के लिए सबसे पहले संजय दत्त को ही अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने यह कहते हुए फिल्म को रिजेक्ट कर दिया कि अमिताभ बच्चन की फिल्म में भूमिका निभाने पर उन्हें कोई महत्वपूर्ण भूमिका नहीं मिलेगी। इस तरह से फिल्म 'खुदा गवाह' के निर्देशक मुकुल एस आनंद द्वारा बार-बार अनुरोध किए जाने के बावजूद संजय दत्त ने इस फिल्म को साइन नहीं किया।
विज्ञापन

3 of 5
नागार्जुन
ऐसे में आनंद ने फिर लीड रोल के लिए साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी को अप्रोच किया, लेकिन कुछ वजहों से अमिताभ बच्चन ही मुख्य भूमिका में नजर आए। इसी बीच कहानी और कास्ट में फेरबदल हो गया और खुदा गवाह में अमिताभ बच्चन गेस्ट एपियरंस की जगह लीड रोल में नजर आए। हालांकि, कई साल बाद इस वाकया के बारे में एक इंटरव्यू के दौरान संजू बाबा ने कहा था कि उनका फिल्म न करने का फैसला सही था। 

4 of 5
खुदा गवाह - फोटो : Social Media
इसके बाद साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म कांटे के लिए संजय दत्त ने खुद अमिताभ बच्चन को साथ काम करने के लिए मनाया था। इसके बाद साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म कांटे के लिए संजय दत्त ने खुद अमिताभ बच्चन को साथ काम करने के लिए मनाया था। फिल्म खुदा गवाह में अमिताभ बच्चन के साथ दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी लीड रोल में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय दत्त-अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में डैनी डेन्जोंगपा और शिल्पा शिरोडकर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई दिए। यह तीसरी बार था जब श्रीदेवी और अमिताभ बच्चन ने एक साथ नजर आए। फिल्म कांटे के बाद संजय दत्त और अमिताभ बच्चन को कई फिल्मों में एक साथ काम करते हुए देखा गया, जिसमें अलादीन, एक अजनबी, दीवार और शूटआउट एट लोखंडवाला जैसी फिल्में शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें