फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 6 सेलिब्रिटीज के पास हैं करोड़ों की कारें, प्रियंका के सामने तो संजय-अमिताभ भी पड़े फीके

Wed, 24 Apr 2019 03:49 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Amitabh, Priyanka and Sanjay - फोटो : file photo
बॉलीवुड में कई सारे स्टार्स हैं जो लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं। इस लिस्ट में संजय दत्त से लेकर अमिताभ बच्चन का नाम शुमार है। खास बात यह है कि हाल ही में दो स्टार्स ने महंगी कार भी खरीदी है। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो लग्जरी कार के शौकीन हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Sanjay Dutt - फोटो : instagram
संजय दत्त ने हाल ही में नई रेंज रोवर कार खरीदी है। संजय ने रेंज रोवर कार की कौन सी सीरीज खरीदी है इस बात की तो जानकारी नहीं है। संजय दत्त की इस कार को देखकर लगता है कि यह Range Rover LWB Vogue SE है। कीमत की बात करें तो डीजल वाली Range Rover LWB Vogue SE कार की कीम 2.33 करोड़ है जबकि पेट्रोल वर्जन की कीम करीब 2.11 करोड़ है। अपनी नई कार की तस्वीर संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। संजय दत्त कार के शौकीन हैं। उनके कलेक्शन में कई महंगी और लग्जरी गाड़ियां है। इनमें फरारी, रोल्स रॉयस कार, ऑडी और रेंज रोवर कारें शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 7
Amitabh Bachchan and Jaya - फोटो : twitter
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कुछ दिन पहले मर्सिडीज बेंज V-Class खरीदी थी। मर्सिडीज बेंज V-Class अब तक की भारत में लांच हुई सबसे महंगी एमपीवी कारों में से एक है। इसकी कीमत करीब 68 लाख बताई जा रही है। Mercedes-Benz V-Class Exclusive और V-Class Expression की कीमत अलग अलग है। अमिताभ बच्चन ने कौन सा वर्जन खरीदा है ये फिलहाल अभी साफ नहीं हो पाया है। बता दें,  Expression की कीमत 68.40 लाख और Exclusive की कीमत 81.90 लाख रुपये है।

4 of 7
priyanka chopra - फोटो : twitter
प्रियंका चोपड़ा कार की बेहद शौकीन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका बॉलीवुड की ऐसी इकलौती एक्ट्रेस हैं जिनके पास Rolls-Royce कार है। इसके साथ ही प्रियंका के पास मैरी कॉम घोस्ट कार भी है। जिसकी कीम 5 करोड़ 25 लाख है। हाल ही में प्रियंका को निक ने भी कार तोहफे में दी है। इसका नाम प्रियंका-निक ने 'एक्स्ट्रा चोपड़ा जोनस' रखा है। निक ने प्रियंका को ब्लैक कलर की मर्सडीज कार गिफ्ट की है। बता दें कि ये Mercedes-Maybach है। जिसकी कीमत भारत में 10.50 करोड़ रुपए है। 
विज्ञापन

5 of 7
Katrina Kaif - फोटो : file photo
कटरीना कैफ भी कार की शौकीन हैं। कटरीना के पास कई गाड़ियां हैं लेकिन हाल में ही में उन्होंने एक कार खरीदी है। जिसकी कीम 49 से 65 लाख बताई जा रही है।
विज्ञापन

6 of 7
Salman Khan - फोटो : file photo
सलमान खान भी लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं। सलमान को एसयूवी कार पसंद है। सलमान के पास लैंड क्रूजर प्राडो और मर्सिडीज बेंज जीएलई जैसी कई गाड़ियां है। हाल ही में सलमान ने लैंड रोवर रेंज रोवर कार खरीदी है। जिसकी कीमत 1 करोड़ 87 लाख रुपए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Varun Dhawan - फोटो : file photo
इस लिस्ट में वरुण धवन का नाम भी शुमार है। वरुण धवन के पास मर्सिडीज बेंज जीएलएस कार है। वरुण ने अपनी ऑडी क्यू 7 को बेचने के बाद यह गाड़ी ली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें