फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त ने फैन की खुशी के लिए किया ये काम, सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे अभिनेता की तारीफ

Mon, 18 Jan 2021 08:07 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
लॉकडाउन के दौरान सिनेमाघर भले ही बंद रहे हों लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर संजय दत्त की कई फिल्मों ने दस्तक दी। संजू बाबा के फैंस ने उनके काम को काफी सराहा। इस बीच रविवार को अभिनेता अपनी बहन प्रिया दत्त के साथ मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट हुए।
विज्ञापन

2 of 5
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
अपने पसंदीदा सितारे को देखने के लिए रेस्तरां के बाहर प्रशंसकों की भीड़ इकट्ठी हो गई। संजय दत्त ने भी उन्हें निराश नहीं किया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई। उन्होंने इस दौरान नीले रंग का कुर्ता और सफेद रंग का पायजामा पहन रखा था।
विज्ञापन

3 of 5
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
संजय दत्त जब बाहर निकले तब फोटोग्राफर्स भी काफी संख्या में जुट गए। इस बीच एक फैन ने उनके साथ तस्वीरें खिंचाने की गुजारिश की। अभिनेता ने उसे निराश नहीं किया। तस्वीरें खिंचवाने के बाद संजय दत्त अपनी कार में बैठकर वहां से चले गए।  संजय दत्त जिस तरह अपने फैंस की खुशी के लिए वहां रुके और फोटो खिंचवाई सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे।

4 of 5
टोरबाज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त हाल ही में फिल्म टोरबाज में नजर आए। इसमें वे एक क्रिकेट कोच की भूमिका में हैं जो शरणार्थी कैंप के बच्चों को बेहतरीन खिलाड़ी बनाना चाहता है लेकिन इलाके में सक्रिय आतंकियों का सरगना इसके खिलाफ है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
संजय दत्त की आने वाली फिल्म कन्नड़ भाषा की सुपरहिट फिल्म केजीएफ का सीक्वल है। जिसमें उनके साथ अभिनेता यश और रवीना टंडन हैं। इसमें संजय दत्त के किरदार का नाम अधीरा है। फिल्म में यश यानी रॉकी और अधीरा की लड़ाई आमने-सामने देखने को मिलेगी। इसकी शूटिंग खत्म हो गई है और पोस्ट प्रोडक्शन का काम चालू है। अब तक इसके निर्माताओं ने फिल्म के रिलीज होने की तारीख की घोषणा नहीं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें