बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता दत्त बॉलीवुड के पावर कपल की लिस्ट में शुमार हैं। संजय और मान्यता ने सात फरवरी 2008 को शादी की थी। इनकी शादी को 13 साल पूरे हो चुके हैं। इन 13 सालों में संजय और मान्यता के बीच की केमिस्ट्री में कोई फर्क नजर नहीं आता। दोनों एक दूसरे से बेशुमार प्यार करते हैं। संजय दत्त और मान्यता के बीच उम्र का लंबा फासला है लेकिन ये फासला कभी इनके बीच झलकता नहीं है। इन दोनों की लव स्टोरी भी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।