फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा क्या हुआ कि मीरा राजपूत को याद आया लेबर पेन, बोलीं 'शाहिद होते तो उनका हाथ तोड़ देती'

Sun, 07 Feb 2021 11:33 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत की गिनती सबसे क्यूट कपल्स की लिस्ट में की जाती है। खास बात है कि मीरा फिल्मी करियर से दूर होने के बावजूद भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग भी किसी अभिनेत्री से कम नहीं। आए दिन मीरा नई नई फोटोज और पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इसी बीच मीरा की एक और पोस्ट इन दिनों खूब चर्चा में हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, मीरा हाल ही में अक्कल दाढ़ (विस्डम टूथ) निकलवाने डेनटिस्ट के पास गई थीं। उस दौरान मीरा ने अपने पति शाहिद को बहुत याद किया क्योंकि तब वे उनके साथ मौजूद नहीं थे। इसी को लेकर मीरा ने अपने फैंस के साथ एक स्टोरी साझा की थी जिसमें लिखा था कि आज मैंने शाहिद को बहुत मिस किया।
विज्ञापन

3 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
इतना ही नहीं अक्कल दाढ़ निकलवाते समय मीरा को अपने लेबर पेन की भी याद आ गई थी। मीरा ने तस्वीरों के साथ एक मैसेज भी लिखा है। इस पोस्ट में मीरा राजपूत ने अक्कल दाढ़ निकलवाते समय होने वाले दर्द को बयां किया है। 

4 of 5
मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
मीरा ने लिखा, 'आज मैं अपनी अक्कल दाढ़ निकलवाने गई थी। इसके दर्द के आगे मुझे लेबर पेन एक योगा स्ट्रेच की तरह लगा। उस दौरान मैंने शाहिद को बहुत मिस किया। अगर वो मेरे साथ होते तो इस बार शायद मैं उनका हाथ तोड़ ही देती। क्योंकि मेरी दो डिलीवरी के दौरान मुझे इतना दर्द हुआ था की मैंने शाहिद के हाथ में लगभग कई फ्रैक्चर कर ही दिए थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों मीरा ने शाहिद के साथ अपनी गोवा वेकेशन की तस्वीरें जमकर साझा की थीं। वहीं शाहिद के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही उनकी नई फिल्म जर्सी में नजर आएंगे। जो कि इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें