एक्टर रणबीर कपूर ने पिछले साल बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' से काफी सुर्खियां बटोरी थी। बड़े पर्दे पर दर्शकों ने उनकी एक्टिंग और 'संजू' की जिंदगी को काफी पसंद किया था। लेकिन फिल्म के करीब साल भर पूरे होने से पहले संजय दत्त और रणवीर कपूर के रिश्तों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
2 of 5
sanju
- फोटो : file photo
फिल्म संजू के बाद संजय दत्त और रणबीर कपूर अब बहुत अच्छे दोस्त हों, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म से पहले संजय दत्त और रणबीर कपूर इतने अच्छे दोस्त नहीं थे जितना की अब है। गौरतलब है कि 'संजू' से पहले संजय दत्त रणबीर का उनकी फिल्मों की वजह से अक्सर मजाक बनाते थे। यह बात साल 2016 में संजय दत्त की पार्टी की है।
विज्ञापन
3 of 5
sanju
- फोटो : file photo
मीडिया रिपॉर्ट्स के मुताबिक साल 2016 में संजय दत्त ने एक पार्टी रखी। उनकी इस पार्टी में बॉलीवुड के कई दिग्गज चेहरे मौजूद थे। रणबीर को उस समय काफी शर्मिंदा होना पड़ा जब संजय दत्त ने उनकी साल 2012 में आई फिल्म बर्फी का मजाक उड़ाना शुरू किया। उस समय पार्टी में डेविड धवन और राजकुमार हिरानी भी मौजूद थे।
4 of 5
sanju
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि पार्टी में संजय दत्त काफी शराब पीने रखी थी। नशे में वह रणबीर कपूर के पास गए। उन्होंने रणबीर से कहा कि वह उनके साथ फिल्म बनाना चाहते जिसका नाम लड्डू होगा। संजय दत्त की बात को रणबीर कपूर बहुत ध्यान से सुन रहे थे। इसके बाद संजय दत्त ने कहा है कि वह लड्डू के बाद इमरती, जलेबी और पेड़ा भी बनाएंगे। इसके बाद वह रणबीर कपूर को गालियां देने लगे और कहा- 'मैंने हाल ही में टीवी पर बर्फी देखी, मुझे समझ नहीं आया तू किस तरह की फिल्में करता है। पता नहीं आखिर क्यों तूझे संजू में कास्ट किया जा रहा है।'
गौरतलब है कि उन दिनों रणबीर कपूर फिल्म संजू की शूटिंग कर रहे थे। वहीं पिछले साल जब 'संजू' रिलीज हुई तो दर्शकों ने ना केवल फिल्म को पसंद किया बल्कि यह साल की ज्यादा रुपए कमाने वाली फिल्म भी बन गई। संजू के हिट होने के बाद संजय दत्त ने रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की थी। फिल्म 'संजू' का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था।