फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात संजय दत्त ने किया कुछ ऐसा, पड़ोसियों ने बुला ली पुलिस

Sun, 05 Feb 2017 06:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
संजय दत्‍त
संजय दत्त भले ही अभी फिल्मों से दूर हों लेकिन वो किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने ही रहते हैं। इस बार तो संजय दत्त घर में पार्टी करने की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। सभी को पता है कि संजू बाबा लेट नाइट पार्टी के कितने शौकीन हैं। इसके चलते वो एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं।
विज्ञापन

देर रात संजय दत्त ने किया कुछ ऐसा, पड़ोसियों ने बुला ली पुलिस

2 of 6
संजय दत्‍त
दरअसल, बीते 14 जनवरी को संजय दत्त ने अपने घर 'पाली हिल रेजिडेंट' में पार्टी रखी थी। पार्टी में कई बड़े सितारे पहुंचे थे। पार्टी अपार्टमेंट की छत पर रखी गई थी। रात करीब 11.30 बजे पार्टी के दौरान तेज म्यूजिक बजने लगा। जिससे अपार्टमेंट के लोगों की नींद खुल गई।
विज्ञापन

देर रात संजय दत्त ने किया कुछ ऐसा, पड़ोसियों ने बुला ली पुलिस

3 of 6
संजय दत्‍त
अपार्टमेंट के चेयरमैन अमितव शुक्ला ने कंट्रोल रूम में फोन कर संजय दत्त की शिकायत की। किसी महिला ने अमितव की रिपोर्ट लिखी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद रात करीब 1.30 बजे अमितव ने फिर से कंट्रोल में फोन किया और फिर उसी महिला ने फोन उठाया।

देर रात संजय दत्त ने किया कुछ ऐसा, पड़ोसियों ने बुला ली पुलिस

4 of 6
संजय दत्‍त
एक बार फिर शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो अमितव सीधे खार पुलिस स्टेशन पहुंच गए। इसके बाद पुलिस संजय दत्त के घर पहुंची और म्यूजिक कम करवाया। साथ ही उन्हें दोबारा ऐसा ना करने की वार्निंग भी दी। डॉ अमितव का कहना है कि पाली हिल अपार्टमेंट में इस तरह का बिहेवियर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

देर रात संजय दत्त ने किया कुछ ऐसा, पड़ोसियों ने बुला ली पुलिस

5 of 6
संजय दत्‍त
डॉ अमितव ने कहा कि अगली AGM मीटिंग में संजय दत्त के खिलाफ जोनल डीसीपी से शिकायत की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस 20 दिन से लगातार संजय दत्त के घर के दो बार चक्कर लगाती है। जिससे तेज म्यूजिक की वजह से किसी को कोई परेशानी ना हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात संजय दत्त ने किया कुछ ऐसा, पड़ोसियों ने बुला ली पुलिस

6 of 6
संजय दत्‍त
बता दें कि इससे पहले साल 2009 में भी संजय दत्त के खिलाफ इसी तरह की शिकायत सामने आई थी। जेल जाने से पहले ही संजय दत्त लेट नाइट पार्टी किया करते थे और उनके खिलाफ शिकायतें जाती रहती थीं। जेल से लौटने के बाद भी उनके बर्ताव में किसी तरह का बदलाव नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें