फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सितारों की शादी के बीच धर्म नहीं बना दीवार, संजय- मान्यता से कुणाल-सोहा तक लिस्ट में शामिल

Thu, 27 Feb 2020 03:23 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
muslim actress - फोटो : file photo
भारतीय समाज में आज अलग-अलग धर्म से संबंध रखने वाले प्यार करने वाले जोड़ों के शादी करने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, लेकिन बॉलीवुड की ऐसी कई हस्तियां हैं जिनका दिल दूसरे धर्म के अभिनेता या फिर अभिनेत्री पर आया। इन सितारों ने शादी करके अपने प्यार को मुकम्मल भी किया। बता दें इस कड़ी में केवल अभिनेता ही नहीं बल्कि अभिनेत्री भी हैं जिन्होंने शादी करके अपने प्यार को हासिल किया। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी हीरोइनों के बारे में ही बताएंगे जिन्होंने प्यार के लिए धर्म को दीवार नहीं बनने दिया। 
विज्ञापन

2 of 7
Sanjay Dutt and Manyata Dutt - फोटो : instagram
संजय दत्त और मान्यता
मान्यता दत्त ने संजय दत्त से शादी के बाद भले ही नाम बदल लिया हो, लेकिन शादी से पहले वह एक मुस्लिम एक्ट्रेस में गिनी जाती थीं। मान्यता का असली नाम दिलनवाज शेख है। दोनों ने साल 2008 में शादी की थी।

विज्ञापन

3 of 7
Kunal Khemu, Soha Ali Khan - फोटो : Instagram
सोहा अली खान और कुणाल खेमू
सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने साल 2015 में बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू से शादी की। कुणाल खेमू एक कश्मीरी पंडित परिवार से संबंध रखते हैं। 

4 of 7
Zarina Wahab And Aditya Pancholi - फोटो : file photo
जरीना वहाब और आदित्य पंचोली
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीना वहाब ने एक्टर आदित्य पंचोली से साल 1986 में शादी की थी। इस स्टार कपल के दो बच्चे भी हैं जिनका नाम सना और सूरज है। 
विज्ञापन

5 of 7
kishore kumar second wife madhubala - फोटो : file photo
मधुबाला और किशोर कुमार
अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस मधुबाला ने लोकप्रिय सिंगर किशोर कुमार से शादी की। मधुबाला का असली नाम मुमताज झा बेगम था।
विज्ञापन

6 of 7
Sunil Dutt, Sanjay Dutt, Priya Dutt, Nargis - फोटो : social media
सुनील दत्त और नरगिस 
सुपरहिट एक्ट्रेस नरगिस दत्त का असली नाम फातिमा राशिद था और सुनील दत्त भी फिल्मों में नाम बदलकर आए थे। बता दें कि उनका असली नाम बलराज दत्त था। नरगिस और सुनील की मुलाकात ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मदर इंडिया' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं और दोनों ने 1958 में शादी करने का फैसला लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Nusrat Jahan and Nikhil Jain - फोटो : ANI
नुसरत जहां और निखिल जैन
बंगाली फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा नुसरत जहां ने बीते साल ब्वॉयफ्रेंड निखिल जैन से शादी की थी। इन दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी रचाई।    

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें