संजय दत्त की एक्स वाइफ रिहा पिल्लाई साल 2005 के भारतीय टेनिस स्टार के साथ लिव-इन रिलेशन में थीं। इन दिनों उनके पास खर्चे तक के पैसे नहीं है, जानिए नौबत यहां तक कैसे आई...
विज्ञापन
2 of 7
rhea pillai
लिएंडर पेस से अलग होने के बाद रिहा को बेटी के इलाज और घर के खर्चे के लिए पेस की मोहताज होना पड़ गया है। स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार बताया जा रहा है कि केस की सुनवाई के दौरान रिहा ने पेस से अपने और बेटी के गुजारे के लिए 2.62 लाख रुपये प्रति महीने की मांग की है।
विज्ञापन
3 of 7
rhea pillai
बताया जा रहा है कि 2.62 लाख में से 1.87 लाख रुपये बेटी आइयाना के मेडिकल खर्च के लिए और 75 हजार रुपये बाकी खर्च के लिए मांगे हैं। हालांकि फिलहाल पेस उन्हें डेढ़ लाख रुपए प्रति महीना देते हैं। आगे जानें आखिर कैसे आई रिहा की ये नौबत।
4 of 7
rhea pillai
साल 2013 में रिहा और पेस के बीच कुछ झगड़ा हुआ और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। साल 2014 में रिहा ने लिएंडर पेस और उनके पिता पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया था। जब इस मामले में उनके सेटलमेंट की बात रखी गई, तो पेस ने कोर्ट में यहां तक कह दिया था कि रिहा से उनकी शादी कभी हुई ही नहीं थी और वह उनकी पत्नी नहीं हैं।
विज्ञापन
5 of 7
rhea pillai
अलग होने पर रिहा ने पेस के सामने 4 लाख रुपए प्रति माह गुजारे भत्ते की मांग रखी थी, इस पर भी पेस ने यही कहकर इनकार कर दिया था कि वह उनकी पत्नी ही नहीं हैं। तभी से इस मामले में लगातार दोनों के बीच कानूनी विवाद बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
6 of 7
rhea pillai
ताजा सुनवाई के दौरान ये भी सामने आया है कि रिहा दिवालिया हो गई हैं। वह अपने दोस्तों से पैसे उधार ले रही हैं। उनकी सारी सेविंग्स खत्म हो गई हैं। 2009 में लिएंडर से अलग होने के बाद से वह अपना और बेटी का पूरा खर्च खुद उठा रही हैं।
आपको बता दें कि बीते साल लिएंडर और रिया की दस साल की बेटी आइयाना को ब्रेन ट्यूमर होने की बात सामने आई थी। तब लगा था कि इस स्थिति में पेस और रिया फिर से एक हो जाएंगे। मगर ऐसा नहीं हुआ।