फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 11 का फर्स्ट डे, फर्स्ट शोः जानिए सलमान के सामने कौन सी स्टारकास्ट?

Thu, 28 Sep 2017 04:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
1 of 5
जुड़वा 2 - फोटो : Big Boss 11
बिग बॉस 11 का फर्स्ट डे, फर्स्ट शो एक अक्तूबर की रात को टीवी पर प्रसारित होगा। जानिए सलमान के सामने आएगी कौन सी स्टारकास्ट?
कलर्स के रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' की ओपनिंग सेरेमनी जोरदार होगी। पिछले कई बार की तरह सलमान खान ही इसके होस्ट होंगे, तो सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'जुड़वा' की रीमेक 'जुड़वा 2' की स्टारकास्ट भी 'बिग बॉस 2' के ओपनिंग सेरेमनी में पहुंचेगी। जानें, किस तरह से 'बिग बॉस 11' में होगी पहले दिन की मस्ती...
 
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 11
सलमान खान स्टेज पर हों, मौका हो 'बिग बॉस' का। और कोई धमाल न हो। ऐसा तो हो ही नहीं सकता। फिर इस बार उनकी ही फिल्म की रीमेक बनाई गई है और पुराने डायरेक्टर ने ही उनकी सहमति से फिल्म बनाई है। तो 'बिग बॉस 11' के सेट पर धमाल होना ही था। आगे जानें, किसने लीक की ये बड़ी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 5
Big Boss 11 - फोटो : Colors
'बिग बॉस 11' के स्टेज पर वरुण धवन और सलमान खान नजर आने वाले हैं। और ये खबर खुद 'जुड़वा 2' के स्पोक्सपर्सन ने दी है। ऐसे में उम्मीद है कि दर्शकों को डबल फन देखने को मिलेगा। जानें, किन किन गानों के साथ होगी 'बिग बॉस 11' की शुरुआत...
 

4 of 5
बिग बॉस 11
कलर्स के इस लोकप्रिय शो की ओपनिंग के दौरान 'जुड़वा 2' की स्टारकास्ट 'टन टना टन', 'ऊंची है बिल्डिंग' और 'आ तो सही' जैसे गानों पर परफॉर्म करेगी। आगे जानें, सलमान खान का पसंदीदा बिग बॉस सीजन कौन सा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : PinkVilla
एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सलमान से पूछा गया कि जितने सीजन उन्होंने होस्ट किए हैं उनमें उन्हें कौन सा पसंद है तो एक्टर ने कहा- पांचवा, पांचवा। बिग बॉस के पांचवे सीजन को जूही परमार ने जीता था।

सलमान को पहली सैलरी के तौर पर मिले थे सिर्फ 75 रुपए, अब एक एपिसोड के लेते हैं 11 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें