त्रिशाला दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, त्रिशाला दत्त ने अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर एक चैट सेशन रखा था। इस दौरान उनके फॉलोवर्स ने कई सवाल किए, जिसका जवाब त्रिशाला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में पोस्ट किया। इस दौरान एक फैन ने त्रिशाला से उनके सबसे लंबे चलने वाले रिलेशनशिप के बारे में पूछा। इस पर त्रिशाला ने बताया कि उनका एक रिलेशनशिप सात सालों तक चला था। हालाकि, दोनों का ही ब्रेकअप हो गया और दोनों की अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए।