फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा है कंगना रणौत का शायराना अंदाज, रूहानी तस्वीरें शेयर कर बोलीं- गम भी वो बराए मेहरबानी दे गया...

Sun, 25 Apr 2021 01:36 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में वे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ ट्वीट करती नजर आईं। यहां उन्होंने दोनों पर जमकर हमला बोला। इसके बाद अभिनेत्री ने अपने दूसरे सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर खुद की खूबसूरत तस्वीरें पेश कर सभी का ध्यान खींच लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
बॉलीवुड क्वीन कहलाने वालीं कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम पर बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे कोरोना लॉकडाउन में किस तरह अपना समय बिता रही हैं। तस्वीरों से शांति और कुदरती खूबसूरती साफ झलक रही है। वो बागीचे में फूलों-पौधों के बीच बैठी दिख रही हैं। कैमरे के आगे अभिनेत्री ने अलग-अलग पोज भी दिए।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
एक तस्वीर में कंगना झूले में बैठकर कुछ सोचती नजर आ रही हैं तो वहीं, दूसरी तस्वीर में वो फूलों की सुगंध लेती दिख रही हैं। इस दौरान कंगना एकदम सादे लिबास में हैं। अभिनेत्री ने अपने इस पोस्ट में मशहूर लेखक जावेद अख्तर की लाइनें लिखी हैं। उन्होंने लिखा है कि 'खैर, मैं प्यासा रहा पर उसने इतना तो किया, मेरी पलकों की कतारों को वो पानी दे गया... उससे मैं कुछ पा सकूं ऐसी कहां उम्मीद थी, गम भी शायद वो बराए मेहरबानी दे गया... उम्र भर दोहराऊंगा ऐसी कहानी दे गया- जावेद अख्तर।'

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
कंगना के इस पोस्ट पर यूजर्स खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं उनके फैंस तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में देखा जा सकता है कि वे कंगना के इस रूप को देखकर कितने हैरान हैं। हमेशा सख्त टिप्पणियां करने वालीं कंगना रणौत का यह शायराना अंदाज लोगों को भा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘थलाइवी’ में नजर आने वाली हैं। ये पिक्चर तमिलनाडु की पूर्व सीएम और एक्ट्रेस जयललिता की बायोपिक है, जिसमें वो लीड जयललिता का मुख्य किरदार निभा रही हैं। फिल्म थलाइवी का निर्देशन एएल विजय ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें