फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त का ये बहनोई स्टार होने के बावजूद अचानक हुआ था गायब, अब संभाल रहा करोड़ों का कारोबार

Sat, 04 May 2019 04:09 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
kumar gaurav
80 के दशक में एक स्टार किड की एंट्री फिल्मों में हुई जिसकी मासूम अदायगी ने सभी का मन मोह लिया। किसी ने सोचा भी नहीं था कि पहली ही फिल्म से ये चॉकलेटी ब्वॉय सा दिखने वाला चेहरा रातोंरात स्टार बन जाएगा और बाकी एक्टरों के लिए कांटे की टक्कर साबित होगा।
विज्ञापन

2 of 11
bollywood flashback kumar gaurav - फोटो : self
ये हीरो थे कुमार गौरव जो स्वर्गीय एक्टर राजेंद्र कुमार के बेटे हैं। कुमार गौरव का डेब्यू किसी सपने से कम नहीं था। उनकी पहली फिल्म थी 'लव स्टोरी' जो जबरदस्त हिट रही और गौरव को उस दौर के हिट एक्टर्स की लाइन  में ला खड़ा किया। पहली ही फिल्म से कुमार गौरव को ऐसी सफलता मिली कि यंगस्टर्स भी बाकी स्टार्स को छोड़ उन्हीं के स्टाइल को कॉपी करने लगे।
विज्ञापन

3 of 11
कुमार गौरव
लेकिन कहते हैं ना कि वक्त हमेशा एक जैसा नहीं रहता। कुमार गौरव का भी वक्त बदला और वो धीरे-धीरे उनका करियर ढलान पर आ गया..और फिर एक दिन वो हमेशा के लिए फिल्म इंडस्ट्री की आंखों से ओझल हो गए।
 

4 of 11
Kumar Gaurav
ताज्जुब की बात है कि जिस पिता का स्टारडम इतना था कि उसे जुबली कुमार के नाम से जाना जाता था उसी का बेटा अचानक ही गुमनामी के अंधकार में खो गया। लेकिन, जहां अक्सर लोग गुमनामी के डर से खुद को शराब में डुबो लेते हैं या डिप्रेशन में चले जाते हैं, वहीं कुमार गौरव ने इस तरह के विचारों को खुद पर हावी नहीं होने दिया।
विज्ञापन

5 of 11
कुमार गौरव
बेशक उनका वक्त खराब चल रहा था लेकिन उन्होंने निराश हुए बिना अपनी पहचान बनाने की जद्दोजहद जारी रखी। फिल्मों वो नहीं चले तो क्या हुआ ? फिल्में उन्हें नहीं मिली तो क्या हुआ ? कुमार गौरव ने ठान लिया था कि वो अपने पिता के नाम को ऐसे ही नहीं डूबने देंगे।
विज्ञापन

6 of 11
कुमार गौरव
बेशक वो अपने पिता जैसे सुपरस्टार नहीं बन पाए लेकिन कुमार गौरव ने अपनी एक अलग पहचान बना ली। आज वो एक बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं। शायद लोग नहीं जानते होंगे कि कुमार गौरव का मालदीव में ट्रेवल बिजनेस है। इसके अलावा उनका कंस्ट्रक्शन का बिजनेस भी रहा है।
विज्ञापन

7 of 11
bollywood flashback kumar gaurav
उनका ये बिजनेस खूब फल-फूल रहा है और उनका सालाना करोड़ों का कारोबार होता है। कुमार गौरव आज जितना कमा रहे हैं शायद वो अपने फिल्मी करियर में भी नहीं कमा पाए होंगे। आज कुमार गौरव अपनी बिजनेस लाइफ में खुश हैं और उन्हें फिल्मों से दूर रहने का कोई मलाल नहीं है।

8 of 11
कुमार गौरव
कुमार गौरव, संजय दत्त के बहनोई भी हैं । कुमार गौरव ने संजय दत्त की बहन नम्रता से शादी की थी । दोनों की एक बेटी साची भी है । साची कुमार की शादी फिल्म 'पाकीजा' के डायरेक्टर कमाल अमरोही के पोते बिलाल से हुई है। शादी के वक्त साची के मामा यानी संजय दत्त जेल में थे ।

9 of 11
कुमार गौरव
वैसे फिल्मों की बात करें तो ऐसा नहीं है कि कुमार गौरव ने हिट फिल्में ना दी हों या वो किसी की पसंद नहीं रहे हों। एक समय ऐसा था जब सफलता उनके कद चूम रही थी और फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी उस उगते सूरज को सलाम कर रहे थे। लेकिन कहा जाता है कि उनकी एक गलती उनके करियर को ले डूबी थी।

10 of 11
kumar gaurav
कुमार गौरव अपनी सफलता के नशे में इतना चूर हो चुके थे कि फैसला कर बैठे कि अब वो किसी भी नई हीरोइन के साथ काम नहीं करेंगे और बस बड़ी हीरोइनों के साथ ही फिल्म करेंगे और इसी फैसले का उनके करियर पर गलत असर पड़ा।
विज्ञापन

11 of 11
kumar gaurav
जिन नई हीरोइनों के साथ कुमार गौरव ने काम करने से मना किया वही नई हीरोइनें आगे जाकर हिट हो गईं और उन्होंने कुमार गौरव के साथ फिल्मों में काम करने से मना कर दिया। नतीजा ये हुआ कि निर्माता-निर्देशक भी उनसे कन्नी काटने लगे। लेकिन आज कुमार गौरव को इसका कोई मलाल नहीं और वो एक बिजनेसमैन के तौर पर काफी खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें