सलमान खान की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म भारत जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। फिल्म में कटरीना की जगह पहले प्रियंका चोपड़ा थीं लेकिन ऐन मौके पर प्रियंका ने फिल्म से हाथ खींच लिए थे। उन्होंने दो दिनों की शूटिंग भी कर ली थी। आखिरकार 26 जुलाई 2018 को फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने ट्वीट करके बताया कि प्रियंका चोपड़ा फिल्म के साथ नहीं हैं। इस बात को एक साल होने वाले हैं लेकिन ऐसा लगता है सलमान इस बात को अभी तक भूले नहीं हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Salman Khan
- फोटो : social media
भारत फिल्म की लीड स्टारकास्ट सलमान खान और कटरीना कैफ प्रमोशन में जुट गए हैं। दोनों नेे अली अब्बास जफर के साथ ट्विटर पर लाइव इंटरव्यू किया और फैंस के सवालों के जवाब दिए। इसी दौरान एक यूजर ने कटरीना से पूछा कि उन्हें इस रोल के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ी? जिस पर कटरीना बताती हैं कि उन्हें दो महीने तक इसके लिए तैयारी करनी पड़ी क्योंकि उम्र के कई पड़ाव को दिखाना था।
विज्ञापन
3 of 5
bharat
कटरीना कैफ को बीच में ही काटते हुए सलमान खान कहते हैं कि 'प्रियंका ने ज्यादा टाइम नहीं दिया हमको, मैं यह बात गंभीरता से कह रहा हूं कि कटरीना ने बहुत हार्ड वर्क किया है, अगर प्रियंका हमको थोड़ा और समय दे देती तो...।' जाहिए सलमान की बात सुनकर साफ पता चल रहा है कि वो प्रियंका पर तंज कस रहे हैं।
4 of 5
bharat
- फोटो : social media
प्रियंका ने भारत फिल्म छोड़ने की वजह बताई थी कि वो जल्द शादी करने वाली हैं जिससे वो फिल्म पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगी। जबकि भारत छोड़ने के बाद उन्होंने फरहान अख्तर के साथ फिल्म स्काई इज द पिंक साइन कर ली। प्रियंका के इस बयान के बाद सलमान खान ने कहा था कि 'शादी करने के लिए अगर उन्हें वक्त चाहिए था तो उन्हें बताना चाहिए था।'
भारत साउथ कोरियन फिल्म ओड टू माय फादर पर आधारित है। इस फिल्म में सलमान और कटरीना के अलावा सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ सहित कई और स्टार्स नजर आएंगे। यह फिल्म ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होगी।