अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड पर राज करने वाले संजय दत्त आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। संजय ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं। एक्टिंग के मामले में संजू बाबा ने अपने पापा सुनील दत्त का सिर कभी झुकने नहीं दिया। लेकिन पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा विवादों में रहें। संजय की कुछ आदतों की वजह से उनके पिता सुनील भी काफी परेशान रहते थे।
विज्ञापन
2 of 10
संजय दत्त
- फोटो : se
संजय की जिंदगी में कई ऐसे मोड़ आए जब वो विवादों में घिर गए। फिर चाहे वो ड्रग्स केस हो, अवैध तरीके से हथियार रखने का आरोप हो या उनके कई हीरोइनों के साथ अफेयर हों। संजय की लाइफ में कई हीरोइनें प्यार बनकर आईं। उनमें से तीन हीरोइनों से उन्होंने शादी की।
विज्ञापन
3 of 10
संजय दत्त
संजय की पहली शादी एक्ट्रेस रिचा शर्मा से 1987 में हुई थी। रिचा ने शादी के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ दी थी। रिचा और संजय की एक बेटी त्रिशाला भी है। जो यूएस में रहती है। रिचा को कैंसर था जिससे 1996 में उनका निधन हो गया था।
4 of 10
संजय दत्त
रिचा के जाने के बाद संजय की जिंदगी में मॉडल ओर सोशलाइट रिया पिल्लई आईं। संजय दत्त और रिया पहले से ही दोस्त थे। उनका प्यार तब परवान चढ़ा जब मुंबई ब्लास्ट केस में संजय को जेल जाना पड़ा। उस समय एक रिया ही थीं जो हर पल संजय के साथ खड़ी रहीं।
बता दें कि रिया हैदराबाद के महाराजा नरसिंहगिर धनराजगिर ज्ञान बहादुर की पोती हैं। रिया की नानी जुबैदा खुद एक फिल्म एक्ट्रेस थीं। रिया के पिता का नाम रेमंड पिल्लई और मां का नाम दुर्रेश्वर धनराजगिर है।
विज्ञापन
5 of 10
संजय दत्त
रिया ने संजय को पूरा सपोर्ट दिया। वो जेल में संजय से मिलने जाया करती थीं। संजय ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे रिया से तब प्यार हुआ जब मैं जेल में था।' जेल से बाहर आने के बाद वैलेंटाइन डे की पार्टी में संजय ने रिया को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।
विज्ञापन
6 of 10
संजय दत्त
इसके बाद दोनों साईं बाबा के मंदिर गए और वहां पुजारी ने उनकी शादी करवा दी। शादी के बाद संजय दत्त ने 7 फिल्में साइन कीं और अपनी शूटिंग में बिजी हो गए। इसके चलते वो रिया को टाइम नहीं दे पाते थे। एक इंटरव्यू में संजय दत्त ने खुद ये बात कबूली थी कि शूटिंग के चलते उनकी पर्सनल लाइफ खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन
7 of 10
रिया पिल्लई
लेकिन सच कुछ और ही था। संजय उस समय मान्यता के करीब आ गए थे और रिया टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस को डेट करने लगी थीं। रिया एक मॉडल के साथ आर्ट ऑफ लिविंग की इंस्ट्रक्टर भी थीं। शादी के एक साल बाद ही दोनों के बीच क्लैश होने लगे थे।
8 of 10
रिया पिल्लई
दोनों अलग रहते थे। डिवॉर्स का केस फाइल हो गया था। लेकिन रिया अपने शॉपिंग बिल्स और बाकी खर्चों का बिल संजय दत्त को भेजती थीं। रिया लिएंडर को डेट कर रही थीं। लेकिन अपनी शादी टूटने का जिम्मेदार संजय को ठहराया। संजय लोगों की नजरों में विलेन बन गए थे।
9 of 10
रिया पिल्लई
डिवॉर्स के बाद संजय ने मान्यता से शादी कर ली और रिया लिएंडर पेस के साथ रहने लगीं। साल 2008 में रिया और संजय दत्त का तलाक हो गया था। रिया ने अपनी शादी के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया और एक बेटी अयाना भी हो गई।
कुछ समय बाद रिया ने लिएंडर पर मार-पीट का केस दर्ज कराया। तब लिएंडर ने कोर्ट में बताया था कि उनकी और रिया की शादी कभी नहीं हुई। वो रिया के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। वहीं रिया का कहना था कि लिएंडर उन्हें पहले दिन से धोखा दे रहे थे। फिलहाल लिएंडर और रिया अलग हो चुके हैं।