संजय दत्त-ऐश्वर्या राय
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संजय दत्त की बात सही कि दुनिया पुरुष प्रधान है: ऐश्वर्या
भिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, संजय दत्त के साथ 'हम किसी से कम नहीं' और 'शब्द' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने संजय दत्त के पुरुष प्रधान इंडस्ट्री के बयान का समर्थन करते हुए उनकी बात को सही ठहराया था। अभिनेता संजय दत्त ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, “मैं कह सकता हूं कि यह इंडस्ट्री पुरुष प्रधान है। दर्शक फिल्म में नायक की तलाश में रहते हैं, जो नायिकाओं की तुलना में नायकों के लंबे समय तक टिके रहने की बात को साबित करता है।' ऐश्वर्या राय बच्चन ने संजय दत्त के बात समर्थन करते हुए अपनी भी बात रखी। ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा, 'यह सच है कि दुनिया पुरुष प्रधान है, इसके बावजूद आज महिलाएं अधिक आगे आ रही हैं।'