फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RARKPK: कंगना रणौत का फिल्म पर सीधा कटाक्ष, रणवीर को बताया कार्टून और करण को दी रिटायरमेंट की सलाह

Sat, 29 Jul 2023 03:31 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना रणौत ने अब सीधे तौर पर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' पर निशाना साधा है। साथ ही करण जौहर और रणवीर सिंह को बड़ी सलाह देती नजर आई हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह-कंगना रणौत-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर ने फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ बतौर डायरेक्टर वापसी की है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर इस मूवी ने 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी। एक तरफ क्रिटिक्स समेत फैंस फिल्म की सराहना कर रहे हैं। तो वहीं, कुछ लोग इसे लेकर नेगेटिव रिएक्शन भी दे रहे हैं। वहीं, मूवी रिलीज के बाद से ही कंगना रणौत एक्टिव हो गई हैं, और एक के बाद एक नोट लिखकर इस पर निशाना साध रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
मूवी रिलीज के साथ ही कंगना रणौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर नोट लिखकर बिना नाम लिए इस पर तंज कसा था। वहीं, अब कंगना फिर से मूवी पर कटाक्ष करती नजर आई हैं। शनिवार को, कंगना रणौत ने खुले तौर पर करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' पर अपने विचार साझा किए। कंगना ने निर्माताओं की आलोचना की, और फिल्म को 'डेली सोप' बता दिया।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोट लिखा, 'भारतीय दर्शक परमाणु हथियार की उत्पत्ति और परमाणु विज्ञान की पेचीदगियों पर तीन घंटे लंबी फिल्म देख रहे हैं, और यहां नेपो गैंग का वही सास बहू का रोना, लेकिन उन्हें डेली सोप बनाने के लिए 250 करोड़ की जरूरत क्यों है।'

Sharib Hashmi: शारिब हाशमी को पत्नी ने दिया था आर्थिक संबल, एक्टर के संघर्ष के दिनों में बेच दिए थे गहने

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत यहीं नहीं रुकीं और आगे लिखा, 'दूसरी बार एक ही फिल्म बनाने के लिए करण जौहर को शर्म आनी चाहिए। खुद को भारतीय सिनेमा का ध्वजवाहक कहना, और लगातार इसे पीछे ले जाना। पैसा बर्बाद मत करो, यह इंडस्ट्री के लिए आसान समय नहीं है, रिटायर हो जाओ।' अब युवा फिल्म निर्माताओं को नई और क्रांतिकारी फिल्में बनाने दें।

Bawaal: इस्राइली एंबेसी ने भी बवाल के इस सीन पर जताई आपत्ति, जानें फिल्म पर क्यों हो रहा है विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत ने रणवीर सिंह को सामान्य इंसानों की तरह कपड़े पहनने की सलाह देते हुए लिखा है, 'रणवीर सिंह को मेरी ईमानदारी से सलाह है कि उन्हें करण जौहर और उनके ड्रेसिंग सेंस से इम्प्रेस होना बंद कर देना चाहिए। उन्हें एक नॉर्मल इंसान की तरह कपड़े पहनने चाहिए, जैसे धर्मेंद्र या विनोद खन्ना जी अपने दिनों के भारतीय लोगों की तरह कपड़े पहनते थे। कृपया सभी साउथ के हीरोज को देखें कि वे कैसे कपड़े पहनते हैं, और खुद को बड़ी गरिमा के साथ रखते हैं। वे मर्दाना और प्रतिष्ठित दिखते हैं। वे लोग हमारे देश में संस्कृति को बर्बाद नहीं करते हैं। 
भारतीय लोग किसी कार्टून जैसे दिखने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं कर पाते, जो खुद को हीरो बताता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें