संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। एक्टर एक समय में नशे के आदि हो गए थे। साथ ही ड्रग्स के कारण कई बड़ी फिल्मों से भी हाथ धो बैठे थे। संजय दत्त सबसे ज्यादा चर्चाओं में तब आए जब उनकी फिल्म 'खलनायक' की रिलीज से दो महीने पहले 12 मार्च 1993 को मुंबई में बम धमाके हुए थे। इस ब्लास्ट में 257 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी, साथ ही 713 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामले की जांच हुई और इसमें दाऊद इब्राहिम, उनके भाई अनीस इब्राहिम, टाइगर मेमन और अबू सलेम जैसे गैंगस्टर्स के नाम सामने आए। वहीं, इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम संजय दत्त का था। रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लास्ट में इस्तेमाल किए गए हथियारों और विस्फोटकों को संजय दत्त के घर रखा गया था, जिसमें अबू सलेम की 2 एके-56 राइफलें, और 250 गोलियां शामिल थीं। हालांकि, दो दिन बाद उन्होंने संजू बाबा के घर से यह हथियार वापस ले लिए थे। इसे लेकर संजय दत्त के ऊपर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। कोर्ट की तरफ से पहले एक्टर को छह वर्ष की सजा सुनाई गई, जिसे बाद में कम कर पांच वर्ष कर दिया गया। 19 अप्रैल 1993 को संजय दत्त पहली बार जेल गए। इसके बाद 1993 से लेकर 2016 तक वे दफा जेल गए। हालांकि, वर्ष 2016 में उन्होंने अपने पांच वर्ष कारावास की सजा पूरी कर ली, और रिहा हो गए।