SANJAY DUTT and RANBIR
राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म संजू में संजय दत्त बने रणबीर कपूर कहते हैं कि उन्होंने घड़ियां और हथकड़िया दोनों पहनी है। 308 लड़कियों के साथ डेटिंग भी कर चुके हैं। फैंस के बीच इस टीजर को देखकर ही फिल्म को देखने का एक्साइटमेंट बेशक दोगुना हो गया है, तभी तो टीजर पर 40 हजार से भी ज्यादा लोगों के कमेंट आ चुके हैं। अब रणबीर कपूर के लिए अच्छी खबर यह है कि, फिल्म की रिलीज से पहले ही टीजर सोशल मीडिया पर पहले से ही एक बड़ा हिट बन गया है।
चलिए आपको भी दिखाते हैं 'संजू' फिल्म का यह टीजर...