ऋषि कपूर अक्सर अपने गुस्से की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। ऋषि कभी मीडिया पर तो कभी सोशल मीडिया यूजर्स पर भड़कते नजर आते हैं। एक बार फिर उनका गुस्सा सामने आया है। इस बार वह अपनी आने वाली फिल्म '102 नॉट आउट' के प्रमोशनल इंटरव्यू में मीडिया पर बिना मतलब ही भड़क गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
rishi kapoor
दरअसल ऋषि कपूर अपनी फिल्म '102 नॉट आउट' के प्रमोशनल इंटरव्यू से परेशान हो गये हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पहले तो सभी पत्रकारों से बहुत आराम से कहा कि वह सभी लोगों से एक साथ बात करेंगे। सबसे अलग अलग बात करने की ताकर और सब्र उनमें नहीं हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें इंटरव्यू देने में किसी तरह की कोई खुशी नहीं होती, बल्कि उन्हें तो नफरत है एक जैसे सवालों के एक जैसे जवाब देने में।
विज्ञापन
3 of 6
rishi kapoor
पिछले काफी दिनों से फिल्म के प्रमोशन के चलते चल रहे इंटरव्यू के बीच ऋषि कपूर का गुस्सा तब फूट पड़ा जब उनसे तीन अलग-अलग पत्रकारों ने अपनी अलग-अलग बातचीत में एक जैसे सवाल पूछे। जिसके बाद गुस्से में ऋषि कपूर ने फिल्म की टीम से कहा कि अब वह कोई इंटरव्यू अकेले नहीं करेंगे। सभी पत्रकारों से एक साथ बात करेंगे।
4 of 6
rishi kapoor
ऋषि ने आगे कहा, 'देखो सवाल तो आपके वही एक जैसे होने वाले हैं। जैसे, अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अनुभव कैसा था? इस फिल्म को क्यों चुना? इसलिए बार-बार दोहराना मुश्किल होता है। सबसे बड़ी बात तो यह है मुझे इंटरव्यू देने से नफरत है। आप लोग एक बात का और ध्यान रखिएगा, आप लोग एक ही सवाल दूसरी बार बिल्कुल मत पूछना।
विज्ञापन
5 of 6
ऋषि कपूर
- फोटो : self
ऋषि कहते हैं, 'एक एक्टर कितनी बार एक ही बात कहेगा? मैं तो तीसरे इंटरव्यू में ही अग्रेसिव हो जाऊंगा। नाराज हो जाऊंगा। इंटरव्यू लेने वाले को पीट भी दूंगा। मैं बार-बार एक ही जवाब नहीं दे सकता। मैं इंटरव्यू देने के लिए सबसे बुरा इंसान हूं। मेरे अंदर सब्र नहीं है। मुझे कोई चार्म नहीं है। मुझे कोई खुशी नहीं होती है कोई इंटरव्यू देने में। मुझे बड़ा दुःख होता है, बार-बार क्या पूछते हो यार। अगर आप बीच में बार-बार कुछ टोकेंगे तो मेरा इंट्रेस्ट भी खत्म हो जाता है।
अंत में ऋषि ने कहा, 'तो शुरू करते हैं बातचीत, बस मैं एक कप चाय खत्म कर लूं, आप लोग भी चाय पी लीजिए। आपको जो पूछना है, आजादी से आराम से पूछिए, लेकिन मैंने एक बार जवाब दे दिया तो दूसरी बार वही सवाल मत पूछिएगा। उम्मीद है मुझसे मेरी फिल्म 102 नॉट आउट से जुड़े सवाल ही पूछे जाएंगे। 102 नॉट आउट की बात करते-करते यह मत पूछना कि फिल्म संजू का ट्रेलर कैसा लगा? अब इस पर मैं क्या कहूंगा? जब रणबीर मेरे साथ काम करेगा तब यह सवाल पूछना।'