फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में नए आए शाहरुख खान की संजू बाबा ने की थी मदद, कहा था- 'कोई हाथ भी लगा दे तो बताना'

Mon, 29 Jul 2019 11:20 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sanjay dutt

बॉलीवुड में संजू बाबा अपनी फिल्मों और फैमिली के अलावा सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे मुंबई ब्लास्ट कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर। वहीं संजय दत्त अपनी दोस्ती के लिए भी जाने जाते हैं। जो आप उनकी बायोपिक संजू में पिछले साल देख भी चुके हैं। संजय दत्त जिनसे भी दोस्ती करते हैं उसे निभाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। संजय की दोस्ती का एक ऐसा ही किस्सा हम आपको सुनाने जा रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
SHAHRUKH KHAN - फोटो : SELF
शाहरुख खान ने कौन बनेगा करोड़पति शो में बताया था, 'एक बार जब मैं मुंबई में नया था किसी बड़ी मुसीबत में फंस गया था। मेरा झगड़ा हो गया था। शाहरुख खान दिल्ली से थे इसलिए उस समय उनकी मदद के लिए किसी ने नहीं पूछा। शाहरुख ने बताया- उस समय मेरा कोई दोस्त नहीं था मेरे घरवाले मेरे साथ नहीं थे लेकिन तब संजय दत्त मेरे पास आए और बोले- अगर तुम्हें मुंबई में कोई हाथ भी लगाए तो मुझे बताना।'
विज्ञापन

3 of 5
sanjay dutt
शाहरुख खान आज भी संजय दत्त का अहसान मानते हैं। एक इंटरव्यू में संजू बाबा ने बताया था कि 'मैंने शाहरुख को बोला था कि तुझे जिंदगी में कुछ भी चाहिए तो मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा। मैंने उसे कहा कि ये गाड़ी भी चाहिए तो गाड़ी रख कुछ भी चाहिए रख ले। मैं तेरे परिवार की तरह हूं, तू अकेला नहीं है, मैं हूं, तेरी फैमिली हूं मैं..तेरा भाई हूं मैं'।

4 of 5
संजय दत्त - फोटो : Twitter
जब शाहरुख ने मुंबई में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी तो संजय दत्त ने उनका काफी साथ दिया था। इसके अलावा 80 के दशक में कुमार गौरव और संजय दत्त की दोस्ती की भी खूब चर्चा रही थी। दोनों एक-दूसरे से गर्मजोशी से मिलते थे। 80 के दशक में जब ड्रग्स के चंगुल में फंसे संजय का करियर लगभग खत्म होने वाला था तब उन्हें सहारा देने के लिए फिल्म 'नाम' प्रोड्यूस की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय दत्त - फोटो : Twitter

कुमार गौरव अब संजय दत्त के जीजा हैं। उन्होंने फिल्म 'नाम' की रिलीज के करीब दो साल पहले यानी 1984 में कुमार गौरव ने संजय दत्त की बहन नम्रता से शादी कर ली थी। जीजा-साले ने सिर्फ दो फिल्मों 'नाम' और 'कांटे' में ही साथ काम किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें