हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार सुनील दत्त की पुण्यतिथि 25 मई को होती है। आज उनकी 14वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर उनके बेटे और एक्टर संजय दत्त ने भावुक होते हुए सोशल मीडिया पर अपने माता-पिता को याद किया है। साथ ही सुनील दत्त की बेटी प्रिया दत्त ने भी मां-बाप को लेकर इमोशनल पोस्ट लिखा है।
विज्ञापन
2 of 5
Sunil Dutt, Sanjay Dutt, Priya Dutt, Nargis
- फोटो : social media
संजय दत्त ने अपने ट्विटर हैंडल पर मां नरगिस और पिता सुनील दत्त के साथ अपनी बचपन की ब्लैक एंड व्हाइट एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में संजय दत्त की बहनें भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए संजय दत्त ने ट्वीट में लिखा- 'हमारे परिवार के स्तंभ।' उनके इस ट्वीट पर संजय दत्त और सुनील दत्त के फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Sunil Dutt, Priya Dutt
- फोटो : social media
वहीं संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने भी पिता सुनील दत्त के साथ अपनी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर ट्वीट की। इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए प्रिया ने लिखा- 'माता-पिता बहुत अहम होते हैं, हमेशा उनके साथ प्यार से पेश आना चाहिए। आपको उनकी अहमियत तब पता चलेगी जब आप उनकी खाली कुर्सी देखेंगे।आज उनको (पिता सुनील दत्त) को आखिरी बार गले लगाए 14 साल बीत गए। मैं उन्हें हर दिन याद करती हूं।'
4 of 5
sanjay dutt and sunil dutt
- फोटो : file photo
प्रिया दत्त के इस ट्वीट पर भी कई सोशल मीडिया यूजर्स अपने प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि पाकिस्तान में जन्मे अभिनेता सुनील दत्त की गिनती उन सितारों में होती है जिन्होंने सबसे पहले सरहद पर डटे फौजियों के लिए काम करना शुरू किया। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजनीति में आए सुनील दत्त को पूरे देश में प्यार मिला। सुनील का निधन 25 मई 2005 को मुंबई के बांद्रा में हुआ था।
सुनील जब पांच साल के थे तभी उनके पिता की मृत्यु हो गई। खुर्द झेलम में जन्मे सुनील दत्त 18 साल की उम्र में भारत-पाकिस्तान में छिड़े दंगों का भी शिकार हुए। उस वक्त सुनील दत्त को उनके दोस्त याकूब ने परिवार समेत अपने घर में पनाह देकर बचाया। वहां से सुनील दत्त का परिवार पंजाब के मंडोली गांव में आकर बसा। लखनऊ आकर उन्होंने अपने कॉलेज की पढ़ाई की शुरूआत की। फिर मुंबई जाकर सुनील दत्त ने जय हिन्द कॉलेज में दाखिला लिया और बतौर क्लर्क मुंबई की बिजली और परिवहन कंपनी बेस्ट में काम करने लगे। सुनील दत्त का असली नाम बलराज दत्त था। जब वह फिल्मों में आए तो उस वक्त बलराज साहनी मशहूर सितारे थे, इसी के चलते उन्होंने अपना नाम बदलकर सुनील दत्त कर लिया था।