बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की फिल्म 'भारत' जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले सलमान सहित फिल्म की पूरी स्टारकास्ट 'भारत' के प्रमोशन में जुटी हुई है। फिल्म में साल 1964 से लेकर 2010 तक के दौर को दिखाया गया है। गौरतलब है सलमान खान इस फिल्म में एक बूढ़े के किरदार में भी नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
2 of 5
salman khan
- फोटो : youtube
इस बीच फिल्म में उनके किरदार को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बीते दिनों रिलीज हुए 'भारत' के ट्रेलर हो देखकर कहा जा सकता है कि सलमान खान इस फिल्म में सर्कस के स्टंटमैन की भूमिका भी निभाते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के स्लो मोशन गाने में तो उन्हें मौत के कुएं में मोटरसाइकिल चलाते हुए भी देखा गया है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो मौत के कुएं में मोटरसाइकिल चलाने के लिए सलमान खान को काफी मेहनत करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
3 of 5
Salman Khan
- फोटो : youtube
इस बात का खुलासा 'भारत' फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने अपने एक इंटरव्यू में किया। मीडिया को दिए अपने इंटरव्यू में अली अब्बास ने बताया कि सलमान खान ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्थित एक असली मौत के कुएं का दौरान मोटरसाइकिल चलाने की ट्रेनिंग ली थी। सलमान को असली स्टंटमैन द्वारा प्रशिक्षित भी किया गया था, ताकि वह अपने इस सीक्वेंस को अच्छे से निभा सके।
4 of 5
salman khan
- फोटो : youtube
अली अब्बास जफर ने कहा कि ,'हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि इंडिया में बहुत कम मौत के कुएं के कलाकार बचे हैं। मौत के कुएं का पता लगाने में ही हमें बहुत समय लग गया। हमें सलमान को प्रशिक्षित करने और सेट को सही ढंग से बनाने के लिए स्टंटमैन की मदद लेनी पड़ी। सलमान भाई एक अच्छे राइडर हैं लेकिन उन्होंने कुएं में बाइक चलाने के लिए कड़ी मेहनत की है।'
आपको बता दें कि इन दिनों सलमान खान अपनी फिल्म 'भारत' का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइन कटरीना कैफ, दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।