फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 साल बाद संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के मिलते ही 'कलंक' शुरू, शूट किए कई सीन्स

Tue, 04 Sep 2018 01:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Madhuri Dixit
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी 21 साल बाद एक बार फिर पर्दे पर नजर आएगी। जब से ये खबर आई कि दोनों करण जौहर की फिल्म 'कलंक' में साथ काम करने वाले हैं उसके बाद से ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पिछले कुछ महीनों से शुरू हो चुकी है। उस दौरान ये चर्चा थी कि दोनों फिल्म का हिस्सा जरूर हैं लेकिन साथ में कोई सीन शूट नहीं करेंगे। अब पिंकवाला की रिपोर्ट की मानें तो संजय दत्त और माधुरी दीक्षित ने हाल ही में एक साथ कई सीन शूट किए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
माधुरी दीक्षित और संजय दत्त
इसी बात को लेकर जब माधूरी दीक्षित से पूछा गया कि इतने सालों बाद संजय के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा, तो माधुरी ने किनारा करते हुए कहा कि कलंक संजय दत्त के अलावा वरुण धवन, आलिया भट्ट की भी फिल्म है। दरअसल दोनों को एक साथ फिल्म में कास्ट करना करण जौहर के लिए काफी मुश्किल था। करण जौहर ने संजय दत्त को समझाया कि उनके और माधुरी के बीच पास्ट में जो कुछ भी था उस पर मिट्टी डालें और आगे बढ़ें। दोनों शादीशुदा हैं बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं, ऐसे में इस बातों को बीच में न आने दें। करण जौहर के समझाने के बाद संजय दत्त सहज महसूस कर सके।
विज्ञापन

3 of 5
Madhuri Dixit
बीते दिनों रिलीज हुई संजय दत्त के जीवन पर बनी फिल्म संजू में माधुरी से जुड़ा एक सीन था, जिसे माधुरी की रिक्वेस्ट पर हटा दिया गया था। दरअसल माधुरी नहीं छाहती थी कि उनकी शादीशुदा जिंदगी पर इसका कोई असर पड़े। एक टाइम पर दोनों की अफेयर की खबरें खूब चर्चा में थीं। फिल्म खलनायक के बाद से दोनों के बीच डेटिंग के किस्से सुनने को मिले थे लेकिन संजय दत्त के जेल जाने के बाद दोनों की राहें अलग हो गईं लेकिन सभी जानते हैं कि संजय दत्त माधुरी से शादी करना चाहते थे।

4 of 5
कलंक
खबरों की मानें तो ‘कलंक’ में माधुरी एक वैश्या का किरदार निभा रही हैं। खबर है कि अभिनेता संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी 21 साल बाद एक बार फिर पर्दे पर नजर आएगी। याद दिला दें, दोनों कलाकारों को 'साजन’, 'खलनायक' और 'थानेदार' जैसी फिल्मों के लिए आज भी याद किया जाता है। इस फिल्म में संजय दत्त और माधुरी के अलावा वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को भी कास्ट किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kalank
फिल्म की शूटिंग अंधेरी के चित्रकूट ग्राउंड में चल रही है। यह एक एपिक ड्रामा फिल्म है, जिसको 1940 के दशक की पृष्ठभूमि में रचा गया है। प्रोड्यूसर फॉक्स स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट से मिलकर बन रही ‘कलंक’ को 19 अप्रैल, 2019 में रिलीज किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें