फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के कॉलेज से अमिताभ बच्चन ने दिया बीएड का एग्जाम, खबर की सच्चाई होश उड़ाने वाली

Tue, 04 Sep 2018 01:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन गोण्डा के एक विश्वविद्यालय से बीएड का एग्जाम देने जा रहे हैं । ये खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । ये मामला तब सामने आया जब उनकी फोटो लगा एडमिट कार्ड यूनिवर्सिटी ने जारी कर दिया । 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन
इस खबर की सच्चाई पता चली तो इसमें बड़ा झोल निकला । दरअसल, यूपी के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने अमित द्विवेदी नाम के एक छात्र के एडमिट कार्ड पर अमिताभ बच्चन की फोटो लगाकर उसे थमा दिया ।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन
अमित द्विवेदी बीएड कर रहे हैं । उनके प्रवेश पत्र पर अमिताभ बच्चन की फोटो लगी होने से पहले तो उन्हें परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जा रही थी । बाद में काफी कहासुनी के बाद अनुमति मिली । अब अमित सहित उसके परिवार के लोग परेशान हैं कि कहीं अंकपत्र पर भी अमिताभ बच्चन की ही फोटो न आ जाए।
 

 

4 of 5
अमिताभ बच्चन
एडमिट कार्ड या मार्कशीट पर किसी सेलेब्रिटी की फोटो लगा होने का ये पहला मामला नहीं है । इससे पहले आगरा यूनिवर्सिटी ने एक आर्ट स्टूडेंट की मार्कशीट पर सलमान खान की फोटो लगाकर उसे दे दी थी । इस छात्र ने 35 फीसदी अंक प्राप्त किए थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन की बात करें तो वो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे हैं । हाल ही में उन्हें अपनी बेटी श्वेता के क्लोदिंग ब्रांड के लॉन्चिंग इवेंट में देखा गया । यहां अमिताभ के साथ नव्या नवेली, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी मौजूद थीं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें