फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फिल्म के बाद शादीशुदा संजय दत्त को 'साजन' मान बैठी थीं माधुरी, घरवालों से की थी बगावत

Tue, 12 Jun 2018 12:10 PM IST
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित
इन दिनों सबसे अधिक चर्चा राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' की हो रही है। फिल्म में संजय दत्त की 308 से ज्यादा गर्लफ्रेंड्स का जिक्र भी किया गया है। कहा जा रहा है फिल्म में टीवी की नागिन करिश्मा तन्ना भी होंगी और वो माधुरी दीक्षित का रोल कर रही हैं। दरअसल, एक वक्त ऐसा था जब संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के बीच अफेयर की खबरें थीं हालांकि ट्रेलर या किसी पोस्टर में अभी तक करिश्मा तन्ना नजर नहीं आई हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की लव स्टोरी की शुरुआत कैसे हुई।
विज्ञापन

2 of 6
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित
27 साल पहले 1991 में निर्देशक लॉरेंस डिसूजा ने 'साजन' फिल्म के लिए स्टारकास्ट की शुरुआत की। लॉरेंस संजय दत्त की जगह आमिर खान को लेना चाहते थे लेकिन आमिर के मना करने के बाद ये फिल्म संजय दत्त को मिली। वहीं एक्ट्रेस के रूप में उनकी पहली पसंद आयशा जुल्का थीं लेकिन फिल्म शुरू होने से पहले ही आयशा को तेज बुखार हो गया जिसके बाद माधुरी दीक्षित को सेलेक्ट किया गया। 
विज्ञापन

3 of 6
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित
'साजन' से पहले ही संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और सलमान खान जाने-माने नाम बन चुके थे लेकिन 'साजन' की सक्सेस ने उनके करियर को एक नई उड़ान दी। फिल्म के बाद जहां संजय दत्त और सलमान खान की दोस्ती हो गई और वहीं संजय और माधुरी के इश्क के किस्से जोरों पर उड़ने लगे। 

4 of 6
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित
कहा तो यहां तक जाता है कि संजय और माधुरी इस फिल्म से पहले ही एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। इस फिल्म ने उन्हें और करीब ला दिया। फिल्म की शूटिंग आउटडोर लोकेशन पर हो रही थी ऐसे में दोनों को एक दूसरे के साथ काफी वक्त बिताने का मौका मिल गया था। जिसका नतीजा ये रहा कि फिल्म में उनकी केमेस्ट्री भी जबरदस्त दिखाई दी। 
विज्ञापन

5 of 6
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित
हालांकि संजय दत्त पहले से शादीशुदा थे और माधुरी के घरवाले इन दोनों के बीच रिश्ते से खुश नहीं थे। इसके बावजूद माधुरी अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहती थीं। बाद में संयोग ऐसा रहा कि 1993 मुंबई बम ब्लास्ट में संजय दत्त का नाम आ गया जिसके बाद माधुरी ने उनसे दूरी बना ली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'साजन' फिल्म
ये फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म होने के साथ-साथ 90 के दशक में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में पांचवें पायदान पर रही थी। डेढ़ करोड़ में बनी इस फिल्म ने 18 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म के लिए जहां संजय दत्त और माधुरी दीक्षित को 12-12 लाख रुपये दिए गए थे वहीं सलमान खान को उनसे एक लाख कम यानी 11 लाख रुपये दिए गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें