दीपिका पादुकोण इस समय अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं । खबरों की मानें तो दीपिका और रणवीर इसी साल नवंबर में शादी कर सकते हैं । इसके अलावा दीपिका एक और वजह से चर्चा में आ गई हैं । वो है उनकी फीस।
विज्ञापन
2 of 8
दीपिका पादुकोण
दीपिका ने अपनी पहली फिल्म 'ओम शांति ओम' से ही ये साबित कर दिया था कि वो काफी मेहनती और टैलेंटेड हैं । दीपिका की हालिया रिलीज फिल्म 'पद्मावत' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए ।
विज्ञापन
3 of 8
दीपिका पादुकोण
साल 2018 की ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है । हर किसी ने दीपिका के काम की तारीफ की थी । खबरों की मानें तो दीपिका की सक्सेस उनके सिर पर चढ़ गई है ।
4 of 8
दीपिका पादुकोण
डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक, ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बावजूद दीपिका लगातार फिल्में छोड़ती जा रही हैं । दीपिका अब सिर्फ वही फिल्में करेंगी जिनमें उनको मन मुताबिक सैलरी दी जाएगी ।
विज्ञापन
5 of 8
दीपिका पादुकोण
दीपिका चाहती हैं कि उन्हें सलमान-शाहरुख के बराबर सैलरी दी जाए । दीपिका इस वक्त A-लिस्ट हीरोइन में शामिल हैं और उन्होंने अपनी सैलरी तीन गुना बढ़ा दी है । इस बात का खुलासा एक नए डायरेक्टर ने किया ।
विज्ञापन
6 of 8
दीपिका पादुकोण
उन्होंने कहा, 'सारी भंसाली की गलती है । दीपिका अब सिर्फ पॉपुलर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर्स के साथ काम करना चाहती हैं । इतना ही नहीं दीपिका स्क्रिप्ट पर भी क्रिएटिव कंट्रोल चाहती हैं ।'
विज्ञापन
7 of 8
दीपिका पादुकोण
- फोटो : SOCIAL MEDIA
'इससे पहले खबर आई थी कि कंगना रनौत भी स्क्रिप्ट पर क्रिएटिव कंट्रोल चाहती थीं। लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार फ्लॉप फिल्में दी थीं । रंगून और सिमरन इसका अच्छा उदाहरण हैं ।'
'पद्मावत' के बाद दीपिका ने सिर्फ एक फिल्म साइन की है 'सपना दीदी' । इस फिल्म में उनके साथ इरफान खान को भी कास्ट किया गया है । इरफान खान देश से बाहर अपना इलाज करवा रहे हैं । उनके ठीक होने के बाद ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो पाएगी ।