बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी 21 साल बाद एक बार फिर पर्दे पर नजर आएगी। तमाम अटकलों को खारिज करते हुए करण जौहर ने इस बात की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि उनकी अगली फिल्म में एक्स लवर्स संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी नजर आने वाली है। फिल्म का नाम 'शिद्दत' नहीं 'कलंक' होगा। आइए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी ये 5 बातें।
विज्ञापन
2 of 6
Kalank
फिल्म का नाम पहले ‘शिद्दत’ रखा गया था बाद में इसे बदलकर 'कलंक' कर दिया गया। खास बात यह है कि इस फिल्म का आइडिया करण जौहर के पिता ने करीब 15 साल पहले तैयार किया था।
विज्ञापन
3 of 6
Sanjay Dutt and Madhuri Dixit
इस फिल्म में संजय दत्त और माधुरी के अलावा वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को भी कास्ट किया गया है हालांकि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म में पहले शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी और अजय देवगन को कास्ट किया गया था।
4 of 6
Sanjay Dutt
खबरों की मानें तो ‘कलंक’ में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित माता-पिता के किरदार में नजर आएंगे। जबकि आदित्य और वरुण फिल्म में सौतेले भाईयों की भूमिका में दिेखेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
madhuri dixit
इस फिल्म के जरिए माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की जोड़ी 21 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर कदम रखेगी।पिछले काफी दिनों से इस जोड़ी के एक साथ काम करने को लेकर मीडिया में खूब खबरें आ रही थीं। अटकलों की मानें तो माधुरी की वजह से संजय दत्त ने फिल्म से किनारा कर लिया था। याद दिला दें, दोनों कलाकारों को 'साजन’, 'खलनायक' और 'थानेदार' जैसी फ़िल्मों के लिए आज भी याद किया जाता है।
इस फिल्म में सबसे पहले श्रीदेवी को कास्ट किया गया था लेकिन फरवरी में श्रीदेवी की अचानक मृत्यु ने पूरे बॉलीवुड को सदमे में डाल दिया। श्रीदेवी के जाने के बाद माधुरी दीक्षित को इस फिल्म में कास्ट किया गया। इस फिल्म के जरिए करण जौहर श्रीदेवी को श्रद्धांजलि भी देना चाहते हैं।