फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjana Kapoor: कपूर खानदान की इस बेटी ने सबसे पहले रखा था फिल्मों में कदम, तोड़ी थी वर्षों पुरानी परंपरा

Sun, 27 Nov 2022 08:00 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
संजना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा का पहला परिवार माने जाने वाले कपूर खानदान ने पीढ़ी दर पीढ़ी एक से बढ़कर एक कलाकार इंडस्ट्री को दिए हैं। कपूर खानदान में कई ऐसे कलाकार हैं, जो अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। माना जाता है कि करिश्मा कपूर खानदान की पहली बेटी हैं, जिन्होंने सिनेमा जगत में अपना हाथ आजमाया है। लेकिन आज हम आपको कपूर खानदान की उस बेटी से मिलवाने जा रहे हैं, जो इस परिवार से अभिनय करने वाली पहली लड़की थीं। हम बात कर रहे हैं शशि कपूर की लाडली बेटी संजना कपूर की। 27 नवंबर 1967 को जन्मी संजना कपूर आज अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ अनसुनी बातें...
विज्ञापन

2 of 4
संजना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कहा जाता है कि पृथ्वीराज कपूर ने परंपरा बनाई थी कि उनके घर की बहू-बेटियां फिल्मों में काम नहीं करेंगी। ऐसे में करिश्मा को कपूर खानदान की पहली लड़की कहा जाता था, जिन्होंने इस परंपरा को तोड़ा और बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई। लेकिन करिश्मा कपूर से पहले ही शशि कपूर की बेटी संजना अपना एक्टिंग का हुनर बॉलीवुड में दिखा चुकी थीं। संजना ने अपने पिता शशि के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 36 चौरंगी लेन से डेब्यू किया था। 1981 में आई इस फिल्म में उनकी मां जेनिफर केंडल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं, संजना ने उनके बचपन का किरदार निभाया था। इस दौरान वह 14 साल की थी।

Female Comedians: मिलिए पुराने जमाने की इन फीमेल कॉमेडियन से, जिनकी कॉमिक टाइमिंग देख आज भी नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन

3 of 4
संजना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
संजना कपूर 17 साल की उम्र में 1984 में आई उत्सव में दिखाई दीं, जो भी उनके पिता द्वारा निर्मित थी। इसके बाद उन्होंने 1989 में आई फिल्म हीरो हीरालाल में लीड किरदार निभाया, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई। 1988 में संजना मीरा नायर की फिल्म सलाम बॉम्बे में नजर आईं, जो ऑस्कर में इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में भेजी गई थी। इसके साथ ही उन्होंने छोटे पर्दे पर भी किस्मत आजमानी चाही और तीन साल तक अमूल इंडिया शो होस्ट किया था। वह आखिरी बार 1994 में आई फिल्म अरण्यक में नजर आई थीं।

Arjun Rampal: पत्नी को तलाक, अफ्रीकन मॉडल से प्यार, बिना शादी किए बने पापा... पढ़िए अर्जुन के मशहूर किस्से
विज्ञापन

4 of 4
संजना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद संजना कपूर धीरे-धीरे फिल्मों से दूर होती चली गईं और थिएटर की ओर रुख कर लिया। वह पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिएटर से जुड़ीं और 2011 तक उन्होंने इसकी जिम्मेदारी संभाली। 2012 में उन्होंने पृथ्वी थिएटर छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की और जुनून थिएटर लॉन्च किया। संजना कपूर को 2020 में थिएटर में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए फ्रांसीसी सम्मान (नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स) से सम्मानित किया गया। बता दें कि शशि कपूर ने जेनिफर केंडल से शादी की थी और दोनों के तीन बच्चे करण कपूर, कुणाल कपूर और संजना कपूर हैं।

Item Numbers: कटरीना, करीना के बाद कियारा को आइटम का सहारा, प्रियंका, दीपिका, बिपाशा के ये गाने देखे क्या?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें