फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: सानिया मिर्जा बनी मां, फराह खान बोलीं- 'बहुत दिन बाद कोई अच्छी न्यूज आई है'

Tue, 30 Oct 2018 10:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shoiab malik sania mirza - फोटो : instagram
टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा मंगलवार को मां बन गईं । उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है । इस बात की जानकारी सानिया के पति और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने सोशल मीडिया के जरिए दी । सानिया मिर्जा के मां बनने के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं । वहीं बॉलीवुड की कुछ हस्तियों में भी खुशी की लहर है ।
विज्ञापन

2 of 5
shoiab malik sania mirza - फोटो : instagram
सानिया के मां बनने के बाद सबसे पहले डायरेक्टर-प्रोड्यूसर फराह खान ने इंस्टाग्राम पर एक एक फोटो पोस्ट की । इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'फाइनली लंबे समय बाद बहुत अच्छी खबर आ गई । सानिया मिर्जा, शोएब मलिक और दादी-नानी को शुभकामनाएं। ईश्वर हमारे लिटिल एंजेल को आशीर्वाद दे ।
 


 
विज्ञापन

3 of 5
sania mirza farah khan - फोटो : instagram
वहीं, उन्होंने सानिया के साथ अपनी दूसरी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी सबसे अच्छी दोस्त मां बन गई ।' सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने अपने प्रेग्नेंसी के बारे में अप्रैल में अपने फैंस को खुशखबरी दी थी । प्रेग्नेंसी के बाद से ही सानिया कई खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती थीं ।
 

 

4 of 5
sania mirza farah khan - फोटो : instagram
फराह खान और सानिया मिर्जा की दोस्ती बॉलीवुड में मशहूर है । जब भी सानिया, मुंबई आती हैं तो वो फराह खान के घर पर ठहरती हैं । दोनों को अक्सर कई इवेंट में साथ देखा जाता रहा है । अपनी बेस्ट फ्रेंड के मां बनने से फराह खान बेहद खुश हैं । साथ ही शोएब मलिक ने भी सोशल मीडिया पर लिखा, 'बेटा हुआ है और उसकी मां बिल्कुल ठीक है ।'
 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shoiab malik sania mirza - फोटो : twitter
सानिया के मां बनने पर पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर ने भी ट्वीट कर अपने दोस्त शोएब मलिक को बधाई दी । वहीं सिंगर नीति मोहन ने लिखा, 'सानिया और शोएब को बधाई । मैं बच्चे को अपनी गोद में उठाने के लिए बेकरार हूं ।' 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें