फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sangeeta Bijlani: क्या सच में छप चुके थे सलमान-संगीता बिजलानी की शादी के कार्ड? वर्षों बाद उठा सच से पर्दा

Sun, 29 Dec 2024 02:22 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान और संगीता बिजलानी के रिश्ते को लेकर कहते हैं कि दोनों की शादी के कार्ड छप चुके थे लेकिन आखिरी वक्त पर दोनों ने शादी न करने का फैसला किया। वहीं, इस बात में कितनी सच्चाई है? इसका खुलासा खुद अभिनेत्री ने किया है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
संगीता बिजलानी-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं, जिनको न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी बेशुमार प्यार मिलता है। काम के साथ-साथ सुपरस्टार अपने निजी जीवन को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। दबंग खान का नाम इंडस्ट्री की कई चर्चित अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। लेकिन, इन सबके बीच संगीता बिजलानी के साथ उनकी कहानी उनके लव लाइफ के सबसे चर्चित अध्यायों में से एक है। हाल ही में संगीता बिजलानी टीवी शो 'इंडियन आइडल' में विशेष अतिथि के रूप में नजर आईं। रियलिटी टीवी शो के दौरान उन्होंने सलमान खान से ऑलमोस्ट शादी करने की अफवाहों पर बात की।
विज्ञापन

2 of 5
संगीता बिजलानी - फोटो : इंस्टाग्राम

संगीता बिजलानी ने वर्षों बाद तोड़ी चुप्पी

सलमान खान और संगीता बिजलानी का रिश्ता विशेष रूप से दिलचस्प है क्योंकि दोनों की शादी के कार्ड छप चुके थे फिर भी ये शादी नहीं हो पाई। और ये बात अफवाह नहीं सच है। संगीता और सलमान शादी टूटने से पहले शादी के बंधन में बंधने की कगार पर थे। हालांकि, सटीक कारण आज तक किसी को नहीं पता है, लेकिन अब संगीता ने खुद इस पर बात की है और सच का खुलासा करती नजर आई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
संगीता बिजलानी - फोटो : इंस्टाग्राम

'इंडियन आइडल' की प्रतियोगी ने पूछा सवाल

दरअसल शो 'इंडियन आइडल' की प्रतियोगी रितिका राज सिंह ने शादी के कार्ड छपने की बात संगीता से पूछी। प्रतियोगी का सवाल था, 'हमने सुना है कि आपकी और सलमान सर की शादी के कार्ड पहले ही छप चुके थे।' इस अप्रत्याशित सवाल से न सिर्फ संगीता बल्कि जज श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी भी हैरान रह गए। 

Ram Charan: राम चरण का लगा 256 फीट का अब तक का सबसे बड़ा कटआउट, गेम चेंजर की फिल्म को लेकर प्रशंसक उत्साहित

4 of 5
संगीता बिजलानी - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री ने रिपोर्ट को बताया सच 

हालांकि, संगीता ने सच्चाई से मुंह नहीं मोड़ा और स्वीकार करते हुए कहा, 'हां, यह झूठ नहीं है।' पूरी बात जानने के उत्सुक विशाल ने उनसे पूरी कहानी साझा करने के लिए कहा। हालांकि, क्लिप में आगे का बयान नहीं दिखाया गया है। संगीता और सलमान ने कथित तौर पर 1986 में डेटिंग शुरू की और आठ साल तक रिश्ते में रहे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया लेकिन बड़े दिन से ठीक एक महीने पहले, शादी अचानक रद्द कर दी गई। 

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में मनेगा सलमान खान का बर्थडे, कृष्णा-सुदेश, रुबीना दिलैक और मीका सिंह आएंगे नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संगीता बिजलानी-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

ब्रेकअप को लेकर लगाई गईं अटकलें

अफवाहें हैं कि ब्रेकअप तब हुआ जब संगीता को सलमान के पाकिस्तानी-अमेरिकी अभिनेत्री सोमी अली के साथ कथित संबंध का पता चला। सोमी, जो टीनएज से ही सलमान को अपना आदर्श मानती थीं। उन्होंने फिल्मों में काम करने के लिए भारत का रुख किया और उसकेबाद सलमान खान के साथ रिश्ते में आईं। हालांकि, सोमी और सलमान का रिश्ता भी लंबा नहीं चल पाया और यह एक बुरे नोट पर खत्म हो गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें