जहां एक तरफ 'संजू' की कमाई के सामने सूरमा ढेर हो गई वहीं रणबीर की फिल्म रिलीज के 21वें दिन भी कलेक्शन के मामले में आगे निकली। संजू ने अब तक कुल करीब 325 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसा चलता रहेगा और यह फिल्म 350 करोड़ भी जल्द कमा लेगी। वहीं दिलजीत की 'सूरमा' को लेकर लोगों में काफी क्रेज था लेकिन समय के साथ ही इसके कलेक्शन में भारी गिरावट ने फिल्म के प्रोड्यूसर की सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।