अभिनेता संदीप नाहर की मौत से फैंस को बड़ा धक्का लगा है। उनकी आत्महत्या की खबर से चाहने वाले सकते में हैं। संदीप का शव पुलिस ने उनके मुंबई स्थित घर से बरामद किया। मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संदीप ने यह कदम उठाने से पहले फेसबकु पर एक वीडियो और सुसाइड नोट पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी में परेशानियों के चलते खुद की जान लेने की बात कही थी। संदीप का जीवन कैसा रहा और फिल्मी दुनिया में उन्होंने कितना संघर्ष किया इसपर नजर डाल रहे हैं।