फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंडलवुड ड्रग केस: संजना गलरानी ने किया था धर्म परिवर्तन? भाजपा नेता ने बताया लव जिहाद

Sun, 20 Sep 2020 02:39 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजना गलरानी - फोटो : instagram/sanjjanaagalrani
सुशांत सिंह राजपूत मामले में जब से ड्रग कनेक्शन सामने आया है तब से पूरे देश में ये मुद्दा छाया हुआ है। सड़क से संसद तक इस मामले पर बहस छिड़ी हुई है।  एनसीबी लगातार गिरफ्तारियां कर रही है। बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री भी सैंडलवुड ड्रग केस में बुरी तरह फंस गई है। यहां भी अब तक कई बड़े लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस बीच सैंडलवुड ड्रग केस में लव जिहाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री संजना गलरानी ने धर्म परिवर्तन किया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शोभा करंदलाजे - फोटो : Twitter: @ShobhaBJP
कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की नेता शोभा करंदलाजे सोशल मीडिया पर एक बड़ा दावा कर सनसनी फैला दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि सैंडलवुड ड्रग केस में गिरफ्तार हुईं अभिनेत्री संजना गलरानी ने दो साल पहले अपना धर्म परिवर्तन किया था।
विज्ञापन

3 of 5
संजना गलरानी - फोटो : instagram/sanjjanaagalrani
शोभा करंदलाजे ने अपने ट्वीट में लिखा है,  'अभिनेत्री संजना गलरानी का असली नाम तो माहिरा है। उन्होंने साल 2018 में ही इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। लव जिहाद पूरे देश में देखने को मिल रहा है। अब इसका ड्रग माफिया से भी कनेक्शन सामने आ गया है।'

4 of 5
दस्तावेज - फोटो : Twitter: @ShobhaBJP
ट्वीट में दिखाए गए दारुल उलूम शाह वलीउल्लाह के दस्तावेज के मुताबकि, संजना गलरानी ने अपना धर्म परिवर्तन करवाया था। दो साल पहले 9 अक्टूबर को उन्होंने अपना नाम माहिरा रख लिया था। दस्तावेज में संजना का नाम अर्चना मनोहर गलरानी लिखा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्म परिवर्तन से पहले यही उनका असली नाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजना गलरानी - फोटो : instagram/sanjjanaagalrani
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) ने संजना गलरानी के घर पर छापा मारा था।सीसीबी ने संजना के मोबाइल, लैपटॉप, अन्य दस्तावेजों को सील कर दिया था। संजना लगातार जमानत की कोशिश कर रही हैं लेकिन उनकी न्यायिक हिरासत 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। 

बाइस्कोप: राजेश खन्ना के इंकार ने फिरोज खान को बनाया सुपरस्टार, पढ़िए ‘काला सोना’ के दिलचस्प किस्से

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें