फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के मामले में महिला आयोग ने लिया संज्ञान, कंगना बोलीं- गिरफ्तार करो

Sun, 20 Sep 2020 01:08 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुराग कश्यप और कंगना रणौत - फोटो : PTI
फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप पर अभिनेत्री पायल घोष ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पायल ने कहा है कि कश्यप ने उनके साथ जबरदस्ती की। अभिनेत्री ने इस मामले की शिकायत पीएमओ से करते हुए पीएम मोदी से मुदद की गुहार लगाई है। पायल की शिकायत पर अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
पायल घोष और अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम, पीटीआई
पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर आरोप लगाते हुए ट्वीट किया, 'अनुराग कश्यप ने मेरे साथ बहुत बुरे ढंग से जबरदस्ती की है। नरेंद्र मोदी जी कृपया इसके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई करें। देश को पता चले की इस क्रिएटिव आदमी के पीछे एक राक्षस है। मैं जानती हूं कि ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है। मेरी सुरक्षा खतरे में है। कृपया मदद कीजिए।'
 
विज्ञापन

3 of 5
रेखा शर्मा - फोटो : एएनआई
पायल घोष की इस शिकायत पर महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आप अपनी विस्तृत शिकायत हमें भेज सकती हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग इस मामले पर ध्यान देगा।'
 

4 of 5
कंगना रनौत, अनुराग कश्यप - फोटो : फाइल
कंगना रणौत बोलीं गिरफ्तार करो
कंगना रणौत ने इस मामले पर पीड़ित अभिनेत्री पायल घोष का साथ दिया। उन्होंने ट्वीट किया, 'हर आवाज मायने रखती है।' इसके साथ ही कंगना ने अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करने की मांग की।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पायल घोष - फोटो : instagram/iampayalghosh
बता दें कि पायल घोष ने फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उन्होंने परेश रावल और ऋषि कपूर के साथ काम किया था। इसके अलावा पायल धारावाहिक साथ निभाना साथिया में भी नजर आ चुकी हैं।

मीना कुमारी के हलाला वाले बयान पर भड़के बेटे ताजदार अमरोही, कंगना रणौत का बताया अनपढ़ और बेवकूफ

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें